स्वतंत्र आवाज़
word map

गृह मंत्रालय में भारतीय भाषा अनुभाग स्थापित

प्रशासन को विदेशी भाषाओं के प्रभाव से मुक्त करेंगे-अमित शाह

'भारतीय भाषाओं पर अंग्रेज़ी को थोपने की लड़ाई ज़रूर जीतेंगे'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 7 June 2025 12:50:43 PM

indian languages ​​section set up in home ministry

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारतीय भाषा अनुभाग का शुभारंभ किया। इस मौके पर अमित शाह ने कहाकि भारतीय भाषा अनुभाग की स्थापना केसाथ ही राजभाषा विभाग एक सम्पूर्ण विभाग बन गया है। उन्होंने कहाकि प्रशासन को विदेशी भाषाओं के प्रभाव से मुक्त कराने की दिशामें यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहाकि हमारी सोचने, विश्लेषण करने और निर्णय लेने की प्रक्रिया जब हमारी मातृभाषा में होती है, तभी हमारी पोटेंशियल का भरपूर दोहन संभव है। गृहमंत्री ने कहाकि देशकी सभी स्थानीय भाषाओं को ताकत देकर ही हम भारत को उसके चिरातन गौरवमयी स्थान पर पहुंचा सकते हैं। अमित शाह ने कहाकि हमारी हर भाषा दूसरी भाषा केसाथ पूर्णता मित्रता केसाथ जुड़ी है और सभी भाषाओं का विकास एकदूसरे के बिना संभव ही नहीं है, हम अंग्रेज़ी को थोपने की लड़ाई को ज़रूर जीतेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहाकि हमारी सभी भाषारूपी नदियां मिलकर भारतीय संस्कृति की गंगा बनती हैं, भारतीय भाषाएं हमारी संस्कृति और हमारी संस्कृति भारत की आत्मा है। अमित शाह ने कहाकि भारतीय भाषा अनुभाग भारत की भाषाई विविधता को समाहित करते हुए सभी भाषाओं को एक सशक्त और संगठित मंच प्रदान करेगा। गृहमंत्री ने कहाकि हमें सभी भाषाओं की भावना, समृद्धि और संवेदना को कम किए बिना टेक्नोलॉजी का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहाकि हम भाषा के माध्यम से अंग्रेज़ी को हम पर थोपने की लड़ाई को ज़रूर जीतेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह सचिव एवं सचिव राजभाषा और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। गौरतलब हैकि यह लंबे समय से चले आ रहे प्रयासों का प्रतिफल है, जिसके बाद हितधारकों को बहुत सहायता मिलेगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]