स्वतंत्र आवाज़
word map

टिकटगर्दी में कांग्रेस में आए रमाकांत यादव

राजनी‌ति में आया राम गया राम दौर अपने चरम पर है

सपा के राजकिशोर सिंह ने भी थामा कांग्रेस का हाथ

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 13 April 2019 01:28:57 PM

joining at upcc bjp ex mp ramakant yadav

लखनऊ। राजनेताओं में अपना राजनीतिक व्यवसाय बचाने की अफरा-तफरी में सारी निष्ठाएं और प्रतिबद्धताएं ताक पर रखकर आया राम गया राम का दौर अपने चरम पर है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रभारी प्रदेश कांग्रेस जुबेर खान, विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद रमाकांत यादव, बस्ती से सपा सरकार में मंत्री रहे राजकिशोर सिंह एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे ब्रज किशोर सिंह डिम्पल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि इनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में देवेंद्र प्रताप सिंह शानू जिला पंचायत अध्यक्ष बस्ती, जिला पंचायत सदस्य राम अनुज मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष नवीन पाठक, ब्लाक अध्यक्ष ओम पाठक, जिला पंचायत सदस्य जंग बहादुर चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष सपा राघवेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सपा राज सिंह शामिल हैं। इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के साथ कांग्रेस में शामिल होने वालों में उनके अनेक समर्थक और नेता शामिल हैं। बताते हैं कि कांग्रेस ने इन दोनों को इस लोकसभा चुनाव में टिकट देने का भरोसा दिया है। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक सतीश अजमानी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी वीरेंद्र मदान, संगठन मंत्री शकील फारूकी एवं राजेंद्र बहादुर सिंह प्रमुख रूपसे मौजूद थे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस में और लोग भी शामिल हुए हैं, जिनमें अमेठी जनपद के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बसपा रमाशंकर यादव, प्रधान राजकुमार यादव सुलतानपुर, जगन्नाथ यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुलतानपुर, सत्यनारायन यादव प्रधान जनपद अमेठी, शेर बहादुर यादव एडवोकेट हाईकोर्टजनपद अमेठी तथा मिलन मित्रा जनपद लखनऊ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गौरतलब है कि रमाकांत यादव सपा-बसपा और भाजपा के बाद कांग्रेस में आए हैं, क्योंकि इसबार उन्हें भाजपा का टिकट नहीं मिल सका है। राजकिशोर यादव भी इनमें से एक हैं, जिनको सपा-बसपा गठबंधन में टिकट नहीं मिला और भाजपा में भी नहीं लिए गए, इसलिए उन्होंने कांग्रेस की ओर रुख किया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]