स्वतंत्र आवाज़
word map

मेकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजिमेंट के नाम गौरव गाथाएं

लखनऊ में मेकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजिमेंट का स्थापना दिवस

युद्ध स्मारक स्मृतिका पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 5 April 2019 03:14:08 PM

war memorial smritika ribute to martyrs

लखनऊ। मेकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजिमेंट का 41वां स्थापना दिवस लखनऊ छावनी में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह की शुरुआत लखनऊ छावनी में मध्य कमान के युद्ध स्मारक स्मृतिका पर श्रद्धांजलि के साथ हुई। मध्य कमान के स्टाफ अध्यक्ष एवं मेकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजिमेंट के वरिष्ठ सेवारत सैन्यधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल जेके शर्मा ने युद्ध स्मारक स्मृतिका पर पुष्पचक्र अर्पित कर जांबाज़ शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्टेशन में तैनात मेकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजिमेंट और ब्रिगेड ऑफ द गार्ड के सैन्यधिकारी मौजूद थे। मेकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजिमेंट के भूतपूर्व सैनिकों की ओर से ब्रिगेडियर केके तिवारी ने युद्ध स्मारक स्मृतिका पर माल्यार्पण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ष 1965 युद्ध के बाद सेना की इंफैंट्री बटालियनों के संचलन एवं सुरक्षा को बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय सेना की सबसे युवा रेजिमेंट मेकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजिमेंट का गठन किया गया था। यह रेजिमेंट श्रीलंका में चलाए गए ऑपरेशन पवन, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक में भाग ले चुकी है। इसके अतिरिक्त मेकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजिमेंट ने संयुक्तराष्ट्र शांति मिशन के तहत सोमालिया, कांगो, अंगोला, सूडान, इथोपिया, इरिटेरिया, सियरालियोन एवं लेबनान में अपनी सफलतम और अनुकरणीय भूमिका निभाई है। मेकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजिमेंट ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों सहित लद्दाख एवं सिक्किम के दुर्गम क्षेत्रों में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं। मेकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजिमेंट के सैन्यकर्मियों ने मातृभूमि की सेवा में रेजिमेंट की उच्च परंपराओं के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए रेजिमेंट को गौरवांवित किया है और इसके लिए उन्हें कई वीरता एवं सेवा पदकों से अलंकृत किया गया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]