स्वतंत्र आवाज़
word map

कांग्रेस के दिग्गजों ने यूपी में जोश भरा

लखनऊ में प्रियंका के स्वागत की जोरदार तैयारी

प्रियंका, राहुल गांधी और सिंधिया का आगमन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 9 February 2019 12:25:12 PM

youth cong shakti app launching

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के 11 फरवरी को लखनऊ आगमन पर कांग्रेस में बड़ा जोश दिखाई दे रहा है। तीनों कांग्रेस नेताओं के ऐतिहासिक स्वागत करने हेतु तैयारी बैठक उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तमाम लोगों को जिम्मेदारियां दी गईं, जिसमें एयरपेार्ट से लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक जगह-जगह स्वागत द्वार एवं स्वागत स्थल निर्धारित किए गए। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने और एक बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में काफी हलचल है और माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी के आने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जिंदा हो उठी है। कांग्रेस का राज्य मुख्यालय प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए सजाकर तैयार किया गया है।
कांग्रेस की तैयारी बैठक में विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’, विधायक अदिति सिंह, पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, अम्मार रिज़वी, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्व सांसद एपी गौतम, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव, पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेयी, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक खारिज गौरी, पूर्व सांसद डॉ आलिया जुबेरी, पूर्व एमएलसी अतहर खां, पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक फजले मसूद, पूर्व विधायक रामजियावन, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, पूर्व विधायक रामसागर राव, पूर्व एमएलसी रामगोपाल मिश्रा, पूर्व विधायक विनोद चौधरी, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, राष्ट्रीय संयोजक किसान कांग्रेस श्यामजी पांडेय, मीडिया कोआर्डिनेटर राजीव बख्शी, पूर्व कोषाध्यक्ष एसके दरबारी, महामंत्री प्रमोद सिंह, जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला एडवोकेट, संगठन मंत्री शिव पांडेय, विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी वीरेंद्र मदान, ओपी सिंह, अध्यक्ष महिला कांग्रेस मध्य जोन ममता चौधरी पार्षद उपस्थित थे।
युवा कांग्रेस की भी मासिक समीक्षा बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लखनऊ आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किए जाने हेतु युवा कांग्रेसजनों के साथ बैठक तैयारी और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रवीन कुमार ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस के निष्क्रिय पदाधिकारियों को उनके पद से हटाकर नए ऊर्जावान लोगों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का एक ही लक्ष्य 2019 में राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। यह भी उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की सक्रियता उत्तर प्रदेश में ऐसे मौके पर बढ़ी है, जब उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख विपक्षी राजनीतिक दलों सपा और बसपा ने चुनावी गठबंधन करके उसकी घोषणा भी कर दी है। कांग्रेस इस गठबंधन में नहीं है, जिससे ऐसे में उत्तर प्रदेश त्रिकोणीय मुकाबले में जा खड़ा हुआ है।
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपांकर सिंह ने युवाओं का आह्वान किया कि वह प्रत्येक बूथ तक पहुंचने का प्रयास करें और कांग्रेस की नीतियों-रीतियों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस शीघ्र ही न्याय पंचायत स्तर पर चलो पंचायत कार्यक्रम की शुरूआत करेगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, वंदना सिंह, महासचिव रितेश यादव, शुभम तिवारी, आस्था तिवारी, अजय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुरजीत बरनाला, आशीष गुप्ता, देवांश तिवारी आदि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
भारतीय युवा कांग्रेस के शक्ति एप के राष्ट्रीय समन्वयक राहुल राव की मौजूदगी में प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय पर शक्ति एप का उत्तर प्रदेश मध्य जोन में लांचिंग की गई। प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश तिवारी ने बताया कि शक्ति एप की लांचिंग के उपरांत युवा कांग्रेस के शक्ति एप के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर राहुल राव ने कहा कि इसके माध्यम से युवा कांग्रेस प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस की विचारधारा रखने वाले लोगों को जोड़ने एवं पार्टी के प्रति समर्पित भाव रखने वालों को संगठन से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इसमें मजबूती के साथ कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करके संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]