स्वतंत्र आवाज़
word map

धूणी तपे तीर को बिहारी पुरस्कार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 05 March 2013 10:55:33 AM

dhuni Tpe teer book

नई दिल्ली। केके बिरला फाउंडेशन ने बिहारी पुरस्कार की घोषणा की है। वर्ष 2012 के 22वें पुरस्कार के लिए जयपुर के हरिराम मीणा के उपन्यास धूणी तपे तीर को चुना गया है। इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 2008 है। बिहारी पुरस्कार में एक प्रशस्ति, एक प्रतीक चिन्ह व एक लाख रूपए की राशि भेंट की जाती है। यह जानकारी फाउंडेशन के प्रवक्ता निर्मलकांति भट्टाचार्य ने दी। केके बिरला फाउंडेशन का हर साल दिए जाने वाले तीन में से एक बिहारी पुरस्कार है। इसके तहत राजस्थान के हिंदी और राजस्थानी लेखकों की उत्कृष्ट कृति का चयन किया जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना 1991 में हुई थी। अब तक 21 मूर्धन्य साहित्यकारों को इससे नवाजा जा चुका है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]