स्वतंत्र आवाज़
word map

विनोद शर्मा पुनःउत्तराखंड के महानिदेशक सूचना

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 20 February 2013 08:14:30 AM

vinod sharma

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने आईएएस अधिकारी विनोद शर्मा को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर सचिव व महानिदेशक सूचना का पदभार भी सौंपा है। विनोद शर्मा वर्तमान में अपर सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, भाषा, कार्यक्रम क्रियांवयन का दायित्व निभा रहे हैं। विनोद शर्मा सूचना विभाग में तीसरी बार महानिदेशक बनाए गए हैं। इससे पूर्व वर्ष 2007 व 2011 में अपर सचिव सूचना व महानिदेशक का दायित्व ग्रहण कर चुके हैं। विनोद शर्मा उत्तर प्रदेश संवर्ग के आईएएस अधिकारी हैं तथा राज्य गठन से पूर्व उत्तराखंड में उप जिलाधिकारी मसूरी, प्रधान प्रबंधक चीनी मिल डोईवाला एवं अपर जिलाधिकारी, प्रशासन/वित्त देहरादून जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। राज्य गठन के बाद विनोद शर्मा अपर सचिव परिवहन, नागरिक उड्डयन, सहकारिता, गन्ना चीनी, विज्ञान प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में तैनात रहे हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]