स्वतंत्र आवाज़
word map

वन निगम ने दिए मुख्यमंत्री कोष को 21 लाख

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 13 January 2013 08:11:42 AM

vijay bahuguna

देहरादून। वन विकास निगम उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को 21 लाख रूपए धनराशि का चैक भेंट किया। निगम के कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में अध्यक्ष कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को चैक सौंपा। इस पर मुख्यमंत्री ने वन विकास निगम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास में वन विभाग व वन विकास निगम की अहम भूमिका है, वन राष्ट्रीय धरोहर हैं, इन्हें बचाए रखना हमारा दायित्व है, वनों के संरक्षण के साथ ही स्थानीय लोगों के हितों को भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने वन पंचायतों को सशक्त किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
वन विकास निगम के अध्यक्ष कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बताया कि 21 लाख रूपए में से 11 लाख रूपए वन विकास निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से संग्रह किया गया है। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक डॉ आरबीएस रावत, निगम के प्रबंध निदेशक श्रीकांत चंदोला सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]