स्वतंत्र आवाज़
word map

सैन्य अभियानों में प्रौद्योगिकी क्रांति-सीडीएस

'भविष्य की उभरती प्रौद्योगिकियों में एकीकरण और निवेश जरूरी'

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को संबोधन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 13 May 2024 12:09:17 PM

address to scientists and engineers on national technology day

नई दिल्ली। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा हैकि प्रौद्योगिकी सैन्य अभियानों में क्रांति ला रही है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर वे मौजूदा तकनीकों के एकीकरण और भविष्य की उभरती प्रौद्योगिकियों में निवेश की जरूरत को रेखांकित करते हुए परमाणु ऊर्जा विभाग के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई में 'समाज केलिए परमाणु: जल, भोजन और स्वास्थ्य की सुरक्षा' विषय पर दो दिवसीय कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। जनरल अनिल चौहान ने बतायाकि इस साल की थीम-'समाज केलिए परमाणु: जल, भोजन और स्वास्थ्य की सुरक्षा' है, जो हमारे समाज के सामने आनेवाले सबसे गंभीर मुद्दों के समाधान में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में देश की ऐतिहासिक शक्ति पर जोर दिया, साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा केलिए जरूरी प्रौद्योगिकियों को साकार करने की कल्पनाशीलता की भावना को फिरसे जीवित करने को भी प्रोत्साहित किया। सीडीएस ने कहाकि यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हुई उल्लेखनीय प्रगति पर विचार करने का समय है, जिसने हमारे देश की प्रगति को आकार दिया है। उन्होंने कहाकि यह हमारे वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और अन्वेषकों के अथक प्रयासों को पहचानने का अवसर भी है, जो देश को आगे बढ़ाने केलिए तत्परतापूर्वक काम करते हैं। जनरल अनिल चौहान ने राष्ट्र के कल्याण को लेकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने की दृढ़ प्रतिबद्धता केलिए परमाणु ऊर्जा विभाग की सराहना की। उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर डीएई और उसके सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं, साथही भारत की प्रगति और नवाचार के पथ पर आगे बढ़ने केलिए अपने प्रयासों को जारी रखने की कामना की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]