स्वतंत्र आवाज़
word map

राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना का शौर्य याद किया

भारत के समुद्री हितों की रक्षा करना नौसेना की एक बड़ी जिम्मेदारी

विशाखापत्तनम में नौसेना दिवस पर नौसेना परिचालन प्रदर्शन देखें

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 5 December 2022 01:47:48 PM

navy operational display on navy day

विशाखापत्तनम। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 4 दिसंबर को नौसेना दिवस पर नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों, नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई दी और कहाकि हम इस दिन को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध में भारतीय नौसेना की वीरतापूर्ण कार्रवाइयों की याद में मनाते हैं। राष्ट्रपति ने कहाकि यह हमारे शहीदों को याद करने और सम्मान देने का दिन है, जिन्होंने भारत की ऐतिहासिक जीत में अनुकरणीय योगदान दिया, इतिहास में अपना एक अमिट स्थान बनाया और हर पीढ़ी को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि यह दिन हमें भारत को अमृतकाल से होते हुए एक महान भविष्य की ओर लेजाने केलिए खुदको फिरसे समर्पित करने की याद दिलाता है। राष्ट्रपति ने कहाकि उन्हें पूर्वी तट के रत्न विशाखापत्तनम में नौसेना दिवस समारोह में भाग लेकर प्रसन्नता हो रही है, विशाखापत्तनम का एक समृद्ध इतिहास है और पूर्वी नौसेना कमान का मुख्यालय, एक औद्योगिक और बंदरगाह शहर होने के नाते यह भारत के सुरक्षित भविष्य केलिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूपमें उभरा है। उन्होंने विशाखापत्तनम में नौसेना दिवस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के परिचालन प्रदर्शन देखें।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि हम स्वाभाविक रूपसे एक समुद्री राष्ट्र हैं, जिसके तीन तरफ समुद्र और चौथी तरफ ऊंचे पहाड़ हैं, यह सहज हैकि महासागर भारत के विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहाकि भारतीय नौसेना केपास भारत के राष्ट्रीय समुद्री हितों की सुरक्षा हर तरह से सुनिश्चित करने की एक बड़ी जिम्मेदारी है। राष्ट्रपति ने कहाकि भारतीय नौसेना दृढ़ता में मजबूत, प्रतिबद्धता में कृतसंकल्प, क्षमता निर्माण में भविष्य को देखने वाली और कर्म में परिणाम उन्मुख बनी हुई है। उन्होंने कहाकि यह नौसेना दिवस के विषय-'युद्ध केलिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य केलिए तैयार बल' से भी स्पष्ट होता है। राष्ट्रपति ने कहाकि सर्वोच्च कमांडर के रूपमें उन्हें विश्वास हैकि भारतीय नौसेना एक नए और विकसित भारत की दृष्टि केसाथ लगातार आगे बढ़ती रहेगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर रक्षा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और जनजातीय कार्य मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। राष्ट्रपति ने कहाकि सड़क परिवहन परियोजनाएं यातायात की भीड़ को कम करने, सड़क सुरक्षा में सुधार करने और यात्रा के समय को कम करने में मदद करेंगी, जिससे राज्य में माल और लोगों की तेज सुगम आवाजाही में सुविधा होगी, ये परियोजनाएं भारत के समग्र और समावेशी विकास में बड़ा योगदान देंगी। उन्होंने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को एनएच-340 के रायचोली से अंगालू खंड, एनएच-205 के 4-लेन आरओबी और कुरनूल में 6 लेन ग्रेड सेपरेटेड स्ट्रक्चर के उद्घाटन पर बधाई दी। उन्होंने कहाकि कुरनूल जिले में रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स और अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापित राष्ट्रीय ओपन एयर रेंज एक अत्याधुनिक सुविधा है, जो भारत की रक्षा तैयारियों के उद्देश्य को पूरा करेगी और राष्ट्र केलिए एक संपत्ति होगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]