
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि उत्पादों के परिवहन में सुगमता लाने के उद्देश्य से किसान रथ मोबाइल एप लॉंचिंग पर कहा है कि विश्वव्यापी कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में देश में खेती-किसानी से जुड़े तमाम लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है। नरेंद्र सिंह तोमर...

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के वैज्ञानिकों ने टेक्टेरिया मैक्रोडोंटा फर्न के जींस के उपयोग से कपास की एक कीट प्रतिरोधी ट्रांसजेनिक किस्म विकसित की है। यह किस्म सफेद मक्खी के हमले से कपास की फसल को बचाने में मददगार हो सकती है। जल्दी ही कपास की इस किस्म का परीक्षण भी शुरु कर दिया जाएगा। यह जानकारी...

देश में गर्मियों के मौसम की शुरुआत के बीच पुणे के विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान ने रस से भरपूर अंगूर की नई किस्म विकसित की है। पुणे के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान आघारकर अनुसंधान संस्थान की ओर से विकसित अंगूर की यह किस्म फंफूद रोधी होने के साथ ही अधिक पैदावार वाली और रस से भरपूर है। यह...

सतत कृषि एवं जलवायु अनुकूल कृषि प्रणाली पर शोध के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बोर्ड (नाबार्ड) ने एक्शन रिसर्च और विभिन्न तकनीकों को बेहतर बनाने एवं नवाचार किसान मॉडल के लिए एक समझौता किया है। एक्शन रिसर्च का अर्थ है कि चुनौतियों का समाधान ढूंढने हेतु किसानों की सक्रिय...

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश के प्रत्येक किसान को प्रगतिशील किसान बनना चाहिए, उनको नई तकनीकें अपनानी चाहिएं और कृषि वैज्ञानिकों तथा स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्रों के संपर्क में रहना चाहिए। नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के किसानों की समृद्धि के...

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतरत्न सी सुब्रमण्यम सभागार पूसा में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 91वें स्थापना दिवस एवं पुरस्कार समारोह में कहा है कि आईसीएआर ने अपने प्रयासों से भारत को न केवल एक खाद्यान्न आयातक राष्ट्र से एक निर्यातक राष्ट्र के रूपमें स्थापित किया, वरन खाद्यान्न...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कृषि क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की खुशहाली और समृद्धि के एजेंडे पर कार्य कर रही है और अन्नदाता किसानों के परिश्रम, राज्य सरकार के समग्र प्रयास तथा केंद्रीय योजनाओं को योजनाबद्ध ढंग से लागू करने से राज्य की धरती सोना उगल...

कृषि आरोग्य एवं विज्ञान संस्थान का दावा है कि कृषि उत्पादन में सीडलिंग ट्रे पद्धति से कमी और बीज के नुकसान का खतरा कम खर्च में टाला जा सकता है। संस्थान का कहना है कि सही समय पर बुआई नहीं होने से फसल पर विविध कीट और रोग का दुष्प्रभाव होता है और समय पर बारिश नहीं आने से विदर्भ में यह समस्या आम हो गई है। सीडलिंग ट्रे पद्धति से...

भारत सरकार ने किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान यानी कुसुम योजना के तहत पंजीकरण के लिए धोखाधड़ी करने वाली वेबसाइटों से सावधानी बरतने को कहा है। गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में किसानों के लिए सौर पंप लगाने और सौर ऊर्जा संयंत्र को ग्रिड से जोड़ने से संबंधित योजना को मंजूरी दी है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय...

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने पुणे में कृषि निर्यात नीति पर आधारित पहले राज्यस्तरीय जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा है कि कृषि निर्यातों के विकास के लिए देशभर में कलस्टरों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि इसके सफल कार्यांवयन के लिए महाराष्ट्र में अंगूर, आम, अनार, केले, संतरे और प्याज के निर्यात...

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने विद्यार्थी कल्याण न्यास के पूसा नई दिल्ली में दो दिवसीय एग्रीविज़न 2019 सम्मेलन के उद्घाटन पर कहा है कि कृषि में कुशल मानव संसाधन कृषि उन्नति का आधार बने, इस दृष्टि से मोदी सरकार ने कृषि शिक्षा के उत्थान पर विशेष जोर दिया है, जिसके तहत कृषि शिक्षा के क्षेत्र में कई प्रकार...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कृषि क्षेत्र के प्रति सार्थक भाव बनाने और इसे सुदृढ़, सतत और लाभकारी बनाने के लिए नीतिगत कार्यक्रमों के माध्यम से ढांचागत परिवर्तन लागू करने का आह्वान किया है। उपराष्ट्रपति ने आज हैदराबाद में एग्री विजन-2019 का उद्घाटन किया और स्मार्ट एवं सतत कृषि के लिए कृषि समाधान विषय पर सम्मेलन...

उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में यूरिया के दामों में कमी की है, जो 12 जनवरी से लागू हो जाएगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक गैस पर अतिरिक्त वैट लगाए जाने के कारण यूरिया के मूल्य में हुई वृद्धि के मद्देनज़र इस कर को वापस लेने का निर्णय लिया है, इससे 12 जनवरी 2019 से यूरिया के दामों में कमी हो जाएगी।...

राजधानी लखनऊ के नरोसा गांव के कृषक अभिराम वीर ने खेत में अत्याधुनिक मशीन से आलू की खेती कर किसानों को मशीन से होने वाले लाभ से अवगत कराया। नरोसा फार्म में अभिराम वीर ने बताया कि 20 मजदूर दिनभर करीब दो एकड़ खेत में आलू की नाली बनाकर आलू की बुआई करते हैं, जिसमें करीब छह हजार का खर्च भी आता है, मगर अब इस मशीन से प्रतिघंटा एक एकड़...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ शुगर रिसर्च लखनऊ में आयोजित त्रिदिवसीय ‘कृषि कुम्भ’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी-2018 का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि...