
भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर डोमेनिक अस्क्विथ ने राज्यपाल राम नाईक से शिष्टाचारिक भेंट की। राज्यपाल ने उच्चायुक्त सर डोमेनिक अस्क्विथ के साथ उत्तर प्रदेश के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने की दृष्टि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री न्ग्यूयेन जुआन फ्यूक ने कल राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से मुलाकात की। भारत आगमन पर वियतनाम के प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत गणतंत्र दिवस समारोह पर एक सम्मानित अतिथि के रूपमें उनकी मेजबानी करके अत्यंत प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि भारत...

मालदीव के विदेश मंत्री और राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि डॉ मोहम्मद असीम ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और मालदीव के बीच निकट पड़ोसी के रूपमें संबंधों पर विचार-विमर्श किया, जो हिंद महासागर में साझा इतिहास, संस्कृति और समुद्री हितों से जुड़े हैं। डॉ मोहम्मद असीम ने प्रधानमंत्री...

भारतीय मूल के ब्रिटिश हिंदी लेखक तेजेंद्र शर्मा को ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स ने मेंबर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर सम्मान प्रदान किया है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेज़ा मे की सिफ़ारिश पर ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ की मंजूरी के उपरांत ऐसा सम्मान प्रदान किया जाता है। तेजेंद्र शर्मा यह सम्मान पानेवाले...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए इस्लामिक राजतंत्र अफगानिस्तान के द्वितीय उपराष्ट्रपति मोहम्मद सरवर दानिश का जोरदार स्वागत किया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति मोहम्मद सरवर दानिश के साथ एक बैठक में बातचीत करते हुए उन्हें जानकारी दी कि भारत ने हाल ही में भारतीय निवेश और...

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कृषि भवन नई दिल्ली में इटली गणराज्य के कृषि, खाद्यान्न एवं वानिकी नीति मंत्री मौरिजिओ मार्टिन के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल से मुलाकात की। इस दौरान राधामोहन सिंह ने कहा कि भारत और इटली के बीच पारंपरिक रूपसे मैत्री एवं सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। उन्होंने कहा कि...

अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी कानून यानी आईएचएल की सामरिक चुनौतियों पर आईसीआरसी तथा सीयूएनपी के बीच मानकशा सेंटर नई दिल्ली में 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक संयुक्त संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में सशस्त्र संघर्षों के बदलते स्वरूप तथा आईएचएल और शांति बनाए रखने पर पड़ने वाले इसके प्रभावों, संवेदनशील जनसंख्या पर सशस्त्र...

भारत और सिंगापुर के बीच दूसरी रक्षामंत्री वार्ता नई दिल्ली में हुई, जिसमें भारतीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और सिंगापुर के रक्षामंत्री डॉ एनजी इन्ग हेन ने दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित संशोधित रक्षा सहयोग समझौते के दौरान सिंगापुर सशस्त्रबल और भारतीय सशस्त्रबल के बीच लंबे समय से लंबित रक्षा संबंधों को सुदृढ़...

केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री डॉ महेश शर्मा और अफगानिस्तान इस्लामिक गणतंत्र के संस्कृति और सूचना मंत्री प्रोफेसर मोहम्मद रसूल बावरी ने आज नई दिल्ली में भारत-अफगान सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन किया। इसका आयोजन अफगानिस्तान सरकार और दूतावास तथा भारत सरकार और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक संबंध परिषद...

संसार की परिक्रमा के लिए निकला आईएनएस तरिणी जहाज आज न्यूजीलैंड के लाइटेलटन बंदरगाह पहुंच गया है। विश्व में पहली बार महिलाओं का क्रू पूर्ण संसार की परिक्रमा के लिए निकला है। आईएनएस तरिणी जहाज का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी कर रही हैं, इसके अन्य चालक दल सदस्यों में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी स्वाति,...

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को में एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर विभिन्न रूसी नेताओं के साथ बातचीत करते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा से भारत और रूस के बीच सुरक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, कट्टरता विरोधी, नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने, जाली मुद्रा और सूचनाओं के आदान-प्रदान के...

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय यात्रा पर रूस की राजधानी मास्को पहुंचे, जहां नुकोवो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्टेट सेक्रेट्री एवं रूसी संघ के आंतरिक मामलों के उपमंत्री आगोर जुबोव ने उनका शानदार स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने रूसी संघ के आंतरिक मामलों के मंत्री ब्लादीमीर क्लोबोकोत्सेव से मुलाकात की, इस...

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और हंगेरियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इंडो-हंगरी बिज़नेस इनवेस्टमेंट फोरम की स्थापना के बाद एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो दोनों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने का काम करेंगे। समझौते का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार साझेदारी के संवर्धन और विकास...

केंद्रीय जहाजरानी, सड़क परिवहन, राजमार्ग और जल संसाधन एवं नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कोचीन वैश्विक जहाज मरम्मत का केंद्र बनने के लिए तैयार है। नितिन गडकरी ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की 970 करोड रुपये की लागत से निर्मित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय जहाज मरम्मत सुविधा की नींव रखी। उन्होंने कहा...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत और सिंगापुर प्रगति तथा सतत विकास में सहभागी हैं। सिंगापुर के व्यापार तथा उद्योग मंत्री एस ईश्वरण ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत बहुसांस्कृतिक और विभिन्न समुदाय वाले एक उज्जवल देश के रूप में सिंगापुर के उदय का सम्मान...