स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत वियतनाम में सभ्यतागत संबंध-कोविद

रामनाथ कोविद ने की वियतनाम के राष्ट्रपति की मेज़बानी

भारत वियतनाम में 15 बिलियन डॉलर का व्यापार लक्ष्य

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 5 March 2018 01:50:07 PM

vietnam's president tran dai kuang and president ramnath kovid

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दार्ई कुआंग की राष्ट्रपति भवन में मेज़बानी करते हुए उनके सम्मान में एक शाहीभोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति ने वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दार्ई कुआंग को जनवरी 2018 में नई दिल्ली में आसियान भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में ठोस परिणाम सुनिश्चित करने में एक समन्वयक देश की भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच 2000 साल से भी ज्यादा पुराना सभ्यतागत संबंध है। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म, हिंदू चम्पा सभ्यता और हमारे साझा दर्शन ने हमारे समान रिश्तों को सुदृढ़ बनाया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने इस मौके पर भारत-वियतनाम के बीच विभिन्न गतिविधियों की चर्चा की और मुख्य रूपसे व्यापार की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे आर्थिक संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं ने 2020 तक 15 बिलियन डॉलर का व्यापार लक्ष्य निर्धारित किया है और हमें इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपने प्रयासों में दोगुनी तेजी लानी होगी। रामनाथ कोविद ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति स्थिरता और सुरक्षा पर समान दृष्टिकोण हैं। उन्होंने कहा कि हमारे स्वाधीनता संग्राम के नेता महात्मा गांधी और राष्ट्रपति हो ची मिन्ह आधुनिक युग में हमारे संबंधों में नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। रामनाथ कोविद ने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारत और वियतनाम के बीच एक मजबूत साझीदारी हमारे लोगों के लिए तथा व्यापक क्षेत्र के लिए शांति और समृद्धि का रास्ता प्रशस्त करेगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]