
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय सामाजिक सुरक्षा फोरम में कवरेज विस्तार के प्रशासनिक समाधान के लिए आईएसएसए यानी अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संगठन श्रेष्ठ कार्यप्रणाली पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार ईएसआईसी के कवरेज विस्तार-स्प्री यानी...

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर वी पुतिन 4-5 अक्टूबर 2018 को नई दिल्ली में 19वीं वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक के अवसर पर मिले। भारत और रूस का सहयोग भारत-यूएसएसआर के बीच सहयोग 1971 की शांति मित्रता और सहयोग संधि, भारत गणराज्य तथा रूसी संघ के बीच 1993 की मित्रता और सहयोग संधि तथा भारत गणराज्य और...

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन दिल्ली में भेंट की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रूसी राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और रूस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध और भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 19वीं वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक सफल रही है, हमारे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्नीसवें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए कहा है कि हम एक ऐसे देश के राष्ट्रपति के रूपमें उनका स्वागत कर रहे हैं, जिनके साथ हमारे अद्वितीय संबंध हैं, इन संबंधों के लिए उनका अमूल्य और व्यक्तिगत योगदान है। प्रधानमंत्री...

भारत की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण कजाकिस्तान के रक्षामंत्री नूरलान यरमेकबायेव के निमंत्रण पर 2 अक्टूबर से राजधानी अस्ताना की तीन दिवसीय यात्रा पर थीं। इस दौरान उन्होंने रक्षा एवं वैमानिकी उद्योग मंत्री बाइबूत अतामकुलोव से मुलाकात की और रक्षा एवं सैन्य तकनीकी सहयोग से जुड़े मसलों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने दोनों...

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 19वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज भारत पहुंचे। व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय यात्रा के दौरान पांच अरब डॉलर से भी ज्यादा का एस-400 मिसाइल सिस्टम भारत को देने सहित कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भारत और वियतनाम के तटरक्षकों के बीच आज नई दिल्ली में तटरक्षक मुख्यालय पर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच वर्ष 2015 में हस्ताक्षर किए गए समझौता ज्ञापन के प्रावधानों पर गहन चर्चा की गई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने किया, जबकि छह सदस्यीय वियतनामी पक्ष का नेतृत्व वियतनाम...

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि बांग्लादेश की आर्थिक वृद्धि एक आदर्श है, जिसका अन्य कम विकसित राष्ट्र अनुसरण कर सकते हैं। उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को आर्थिक वृद्धि के क्षेत्र में तेज़ उछाल, ग़रीबी उन्मूलन और सामाजिक एवं मानव विकास के...

भारत में जापान के राजदूत केन्जी हिरामत्सू ने दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-जापान के बीच आधारभूत संरचना, बांस अनुसंधान तथा एप्लीकेशन और आपदा प्रबंधन जैसे पारस्परिक हित के विषयों पर व्यापक बातचीत की। गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू से बातचीत के दौरान राजदूत केन्जी...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रोमानिया के उद्योगपतियों से भारत और रोमानिया के बीच वास्तविक एवं बहुमुखी साझेदारी सुनिश्चित करने को कहा है। उपराष्ट्रपति ने यह बात रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में भारत-रोमानिया बिजनेस फोरम की बैठक में कही। उपराष्ट्रपति ने रोमानिया के उद्योगपतियों से अपनी उत्साहवर्धक...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद अशरफ गनी भारत आए और दोनों नेताओं ने बहुआयामी भारत-अफगानिस्तान रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार में बढ़ोतरी पर संतोष जताया जो आज एक अरब डॉलर को पार कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने माल्टा में भारत के उच्चायुक्त के आयोजित भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग देश का गौरव बढ़ा रहे हैं और प्रवासी, देश एवं अपनी मातृभूमि दोनों के प्रति अपार योगदान कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि उभरता भारत हमेशा भारतीय...

भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद की अगुवाई में 75 सदस्यों का भारतीय प्रतिनिधिमंडल तुर्की में आयोजित 87वीं इजमिर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग ले रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बी2बी बैठकों में भाग लिया और तुर्की के कारोबारी समुदाय के सदस्यों के साथ अनेक व्यावसायिक गठबंधन भी किए। भारत इस व्यापार प्रदर्शनी में फोकस...

श्रीलंका के संसद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। श्रीलंकाई संसद के स्पीकर कारू जयसूर्या ने विभिन्न राजनीतिक दलों वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करते हुए संसद सदस्यों ने भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों का...

पाकिस्तान के दुनिया के पांचवे शीर्ष परमाणु हथियार सम्पन्न बनने के प्रयासों और पाकिस्तान की भारत के खिलाफ युद्ध की तैयारियों की खुफिया रिपोर्ट सामने आने के दौरान भारत और अमरीका में 2+2 रणनीतिक संवाद हुआ है, जो दोनों देशों की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा रणनीतियों के दृष्टिकोण से भारत-अमरीका के बीच किसी भी हमले और साजिश को...