
भारत और अमरीका के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय व्यापार बैठक हुई, जिसकी सहअध्यक्षता भारत सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग तथा नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु और अमरीका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने की। सुरेश प्रभु और विल्बर रॉस ने व्यापार एवं वाणिज्य के क्षेत्र में भारत और अमरीका के बीच मजबूत, सुदृढ़ और प्रगाढ़...

संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री सेफ बिन जायद अल नहायन ने 29वें अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर यूएई के संस्कृति एवं बौद्धिक विकास मंत्री नौरा बिंत मोहम्मद अल काबी, भारतीय राजदूत नवदीप सूरी और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर गोविंद प्रसाद...

नौसेना की 70वीं वर्षगांठ पर भारतीय नौसेना के कोलकाता और शक्ति जहाज अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा में भाग लेने के लिए चीन के तटीय शहर किंगदाओ बंदरगाह पर पहुंच गए हैं। भारतीय नौसेना के जहाजों के प्रवेश पर चीन ने 21 तोपों की सलामी दी। इन जहाजों का उत्तर समुद्री बेड़े के अधिकारियों ने भी स्वागत किया। इस अवसर पर नौसेना के बैंड...

भारत के पड़ोसी और मित्र देश श्रीलंका में धार्मिक उत्सव ईस्टर के दौरान सिलसिलेवार किए गए आठ ताबड़तोड़ आतंकवादी बम धमाकों की दुनियाभर में बेहद कड़े शब्दों में निंदा हो रही है। श्रीलंका में बम धमाकों में मरने वालों की संख्या तीन सौ के पार चली गई है। श्रीलंका में भयावह स्थिति को देखते हुए देश में आपातकाल लागू कर दिया गया...

भारतीय नौसेना के जहाज चीन के किंगदाओ में अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भाग लेंगे। भारत से आईएनएस कोलकाता और फ्लीट स्पोर्ट जहाज आईएनएस शक्ति अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भाग लेने के लिए 21 अप्रैल 2019 को चीन के किंगदाओ पहुंचेंगे। अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू नौसेना जहाजों, विमानों एवं पनडुब्बियों की एक परेड है और...

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा व्यापार पर रोक लगा दी है। गृह मंत्रालय ने यह कदम एलओसी के पार वाले व्यापार मार्गों का पाकिस्तान द्वारा गैर कानूनी हथियारों, मादक पदार्थों और जाली नोट आदि भेजने के लिए दुरुपयोग किए जाने की ख़बरें मिलने के बाद उठाया है। उल्लेखनीय है कि एलओसी...

स्टेट ऑफ़ कतर के महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत सैफ बिन अली अल मोहंनदी ने मुंबई में स्टेट ऑफ कतर की मिनिस्ट्री ऑफ़ इंटीरियर की मंजूरी से मुंबई में कतर वीज़ा सेंटर का उद्घाटन किया। नई दिल्ली में कतर वीज़ा सेंटर के बाद अब मुंबई में यह सेंटर शुरु किया गया है और कोच्चि, हैदराबाद, लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता में भी 5 कतर वीज़ा सेंटर्स...

रूस संघ के डिजिटल विकास, संचार और मास मीडिया उपमंत्री एलेक्सी वोलिन के नेतृत्व में रूस का एक शिष्टमंडल दिल्ली में भारत सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे से मिला। शिष्टमंडल में भारत में रूस संघ के राजदूत निकोले कुदासेव तथा गणमान्य लोग भी शामिल थे। दोनों देशों के बीच विचार-विमर्श में यह पारस्परिक सहमति...

व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग पर गठित भारत-यूक्रेन अंतर-सरकारी आयोग के अधीनस्थ व्यापार एवं आर्थिक सहयोग पर भारत-यूक्रेन कार्य समूह की चौथी बैठक नई दिल्ली में हुई। बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग में अपर सचिव विदेश...

श्रीलंका के नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल पियाल डि-सिल्वा श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर के रूपमें पदभार ग्रहण करने के बाद पहलीबार भारत दौरे पर आए हुए थे। भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय नौसेना संबंधों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नौसेना के क्षेत्र में सहयोग के लिए नई संभावनाओं की तलाश करना उनकी इस यात्रा का लक्ष्य था। श्रीलंकाई...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में चिली की राजधानी सैंटियागो में पाब्लो नेरुदा संग्रहालय का दौरा किया। उन्होंने एक विशेष पेन इस संग्रहालय को दान में दिया, जिसे महात्मा गांधी ने भारत में पहला स्वदेशी फाउंटेन पेन विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया था। राष्ट्रपति ने चिली में भारत की राजदूत...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों क्रोएशिया, बोलिविया और चिली की आधिकारिक यात्रा पर हैं। बहुराष्ट्रीय देश बोलिविया की यात्रा पर वे शांताक्रूज में वीरू वीरू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे, जहां बोलिविया के राष्ट्रपति इवो मोरेल्स आईमा और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से पारंपरिक स्वागत किया। दोनों...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी क्रोएशिया यात्रा के अंतिम दिन क्रोएशियाई-भारतीय आर्थिक मंच और जगरेब विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने भारत के साथ साझेदारी और भारत में मौजूद अवसरों में लाभ उठाने के लिए क्रोएशिया को आमंत्रित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि क्रोएशिया में भारत को संस्कृति और आध्यात्म...

भारत और अमेरिका ने देश-दर-देश यानी सीबीसी रिपोर्टों के आदान-प्रदान के लिए एक अंतर-सरकारी समझौता किया है। दोनों देशों की ओर से इस समझौते पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष पीसी मोदी और भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ आई जस्टर ने हस्ताक्षर किए। सीबीसी रिपोर्टों के आदान-प्रदान के लिए हुए समझौते के साथ-साथ दोनों देशों...

गिनी के प्रधानमंत्री डॉ इब्राहिम कसूरी फोफना ने आज राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। गिनी के प्रधानमंत्री और उनके शिष्टमंडल का भारत में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के शिखर दौरों के बाद भारत और गिनी के द्विपक्षीय रिश्तों में तेजी आई है और उन्हें नई ऊंचाईयां मिली...