

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने कहा हैकि हमें युद्ध लड़ने में सहायक हमारी पारंपरिक उपकरण सामग्री को भविष्य के युद्धों के उभरते परिप्रेक्ष्य के अनुकूल बनाने हेतु उनका फिरसे डिजाइन और पुनर्निर्माण करने की आवश्यकता है। नौसेना प्रमुख पुणे के गिरिनगर में सैन्य प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईएलआईटी) में 'भारत की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में आज लगभग 2000 करोड़ रुपये लागत की आठ अमृत यानी कायाकल्प और शहरी परिवर्तन केलिए अटल मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखी और महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत बनाए गए 90000 से अधिक आवास लाभार्थियों को समर्पित किए। सोलापुर में रायनगर हाउसिंग सोसाइटी के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक (महाराष्ट्र) में आज 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और छत्रपति शिवाजी महाराज की माताजी राजमाता जीजाबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देशवासियों का आह्वान कियाकि श्रीराम मंदिर की प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर देश के सभी मंदिरों में...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 15बी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस इंफाल को देश की सेवा में समर्पित भारतीय नौसेना को नौसेना डॉकयार्ड मुंबई में आयोजित आकर्षक कमीशनिंग समारोह में सौंपा। रक्षामंत्री ने आईएनएस इम्फाल को रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर भारत' का एक चमकदार उदाहरण और राष्ट्रीय...

भारतीय नौसेना के प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस शिवाजी को एक औपचारिक समारोह में नौसेना के दिवंगत वाइस एडमिरल बेनॉय रॉय चौधरी को प्राप्त मूल 'वीर चक्र' प्रदान किया गया है। आईएनएस शिवाजी के विशिष्ट चेयर मरीन इंजीनियरिंग के सेवानिवृत्त वाइस एडमिरल दिनेश प्रभाकर ने भारतीय नौसेना की ओरसे वीएडीएम चौधरी के परिजन पदिप्त...

भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ डीवाई चंद्रचूड़ ने निष्ठा भवन न्यू मरीन लाइंस चर्चगेट स्टेशन केपास मुंबई-400020 में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण मुंबई बेंच के नए कार्यालय परिसर का फीता काटकर उद्घाटन किया। बेंच का नया कार्यालय परिसर हितधारकों की जरूरतों को सर्वोत्तम संभव तरीकों से पूरा करने केलिए सभी सुविधाओं से लैस है।...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के 111वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहाकि उन्हें खुशी हैकि राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने अपनी 100 वर्ष की शैक्षिक यात्रा के दौरान शिक्षा के उच्च मानकों की स्थापना की है। राष्ट्रपति ने एक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज पुणे को उसके 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित भव्य परेड समारोह में प्रेसिडेंट कलर प्रदान किया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहाकि सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा शिक्षा के उच्चतम स्तर के संस्थान के रूपमें प्रतिष्ठा अर्जित की है, उन्हें देश एवं देश के वीर सैनिकों की निरंतर...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला में 145वें रक्षा कोर्स की भव्य पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। राष्ट्रपति ने कहाकि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी नेतृत्व का एक ऐसा उद्गम स्थल है, जिसने महान योद्धाओं को जन्म दिया है, यह अकादमी देश के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थानों में भी विशिष्ट स्थान रखती है...

भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पुणे इंटरनेशनल सेंटर के 8वें पीडीएनएस के स्मरणोत्सव पर राष्ट्र की प्रगति और इसकी सुरक्षा आवश्यकताओं केबीच अटूट संबंध पर बल दिया। उन्होंने कहाकि आर्थिक शक्ति विकास का स्रोत है, लेकिन एक सैन्य शक्ति भी है, जोकि अपनी व्यापक राष्ट्रीय शक्ति में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करते हुए अपने...

भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति-2023 का नौवां संस्करण आज औंध पुणे में शुरू हुआ। यह सैन्य अभ्यास 29 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जारहा है। भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के 120 सैनिक कर रहे हैं, जबकि श्रीलंकाई पक्ष का प्रतिनिधित्व 53 इन्फैंट्री डिवीजन के सैनिक कर रहे हैं। भारतीय...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस जैसी नई उभरती प्रौद्योगिकियों की बदलाव की क्षमता पर जोर दिया और कहा हैकि दुनिया तकनीकी क्रांति के मुहाने पर खड़ी है। उन्होंने कहाकि एआई हमारे रहने, काम करने और बातचीत करने के तरीके को बुनियादी रूपसे बदल देगा और यह एक अवसर केसाथ-साथ एक चुनौती भी है। उन्होंने औद्योगिक...

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई से भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज जहाज कोस्टा सेरेना को झंडी दिखाकर समुद्री यात्रा पर रवाना किया। सर्बानंद सोनोवाल ने कहाकि भारत में कोस्टा क्रूज़ के घरेलू नौचालन की शुरूआत एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो क्रूज़िंग और पर्यटन में एक नए युग के सूत्रपात...

भारतीय नौसेना को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट 15बी क्लास गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर यानी यार्ड 12706 इम्फाल तीसरा स्टील्थ डिस्ट्रॉयर सौंप दिया है। इस संदर्भ में स्वीकृति दस्तावेज़ पर एमडीएल के अध्यक्ष एवं एएमपी और प्रबंध निदेशक संजीव सिंघल, एवीएसएम, एनएम, सीएसओ (टेक) आरएडीएम संजय साधु ने एमडीएल में कमांडिंग...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के तीसरे संस्करण का मुंबई में वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया और कहाकि यह शिखर सम्मेलन देश के समुद्री क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने केलिए एक उत्कृष्ट मंच है। उन्होंने ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट में आए महानुभावों का स्वागत किया और कहाकि ऐसे...