स्वतंत्र आवाज़
word map

एडिता कुरेक ओरिफ्लेम की भारत में प्रमुख

ओरिफ्लेम गुणवत्तायुक्त उत्पादों का सोशल सेलिंग मॉडल

एथिकल सौंदर्य प्रथाओं के प्रति आंदोलन है-एडिता कुरेक

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 1 June 2024 03:30:16 PM

edyta kurek

मुंबई। उत्पादों केलिए प्रसिद्ध स्वीडिश वेलबीइंग ब्रांड ओरिफ्लेम ने पहली बार महिला एडिता कुरेक को भारत में अपना प्रमुख नियुक्त किया है। ओरिफ्लेम कंपनी का कहना हैकि उसने वित्तीय स्वतंत्रता और बेहतर स्वास्थ्य को लेकर अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। सोशल सेलिंग क्षेत्र में अग्रणी ओरिफ्लेम अपने अनूठे मॉडल द्वारा लोगों की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चितकर उन्हें सशक्त बनाता है और सूक्ष्म उद्यमिता को बढ़ावा देता है। यह ब्रांड पार्टनर्स को सफल होने के लिए आवश्यक कौशल और प्रशिक्षण प्रदान करता है। इससे ओरिफ्लेम न केवल लोगों केलिए वित्तीय स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि यह बेरोज़गारी और आय असमानता जैसी सामाजिक समस्याओं को दूर करने में अपना सक्रिय सहयोग भी देता है। ओरिफ्लेम ने उपभोक्ता जागरुकता को देखते हुए पर्यावरण और उपभोक्ताओं केलिए अनुकूल नवीन वेलनेस समाधानों की एक श्रृंखला की पेशकश करके इन मूल्यों को और मजबूती प्रदान की है।
ओरिफ्लेम कंपनी को 2023 में 'इनोवेशन इन सस्टेनेबिलिटी' केलिए आईएफसीए स्टार अवार्ड मिला है। यह इसके लव नेचर शैम्पू की पैकेजिंग केलिए प्रदान किया गया, जो 100 प्रतिशत पुनर्नवीनीकरण प्लास्टिक की बोतल में आता है। ओरिफ्लेम को 2021 से लगातार चारबार फाइनेंशियल टाइम्स और स्टेटिस्टा ने यूरोप के क्लाइमेट लीडर में से एक के रूपमें मान्यता दी है। सस्टेनेबिलिटी केप्रति यह प्रतिबद्धता उनके संचालन में स्पष्ट रूपसे दिखाई देती है। वर्ष 2018 से दुनियाभर में सभी ओरिफ्लेम संचालित साइटों पर 100 प्रतिशत नवीकरणीय बिजली का उपयोग किया जा रहा है। उनके 96 प्रतिशत आपूर्तिकर्ताओं के पास वैध इको वाडिस सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट है। मुंबई में हालही में जियो सेंटर में हुए दो दिवसीय सेमिनार में ओरिफ्लेम ने अपने मौजूदा ब्रांड पार्टनर्स की उपलब्धियों का जश्न मनाया और भारत के युवाओं को लक्षित करते हुए एक रणनीतिक पहल की शुरुआत की। विभिन्न पृष्ठभूमियों से 1200 से अधिक ब्रांड पार्टनर्स ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था और अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। इसने ओरिफ्लेम के नवोन्वेषी सोशल सेलिंग मॉडल की शक्ति का आभास कराया।
ओरिफ्लेम की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भारत और इंडोनेशिया की प्रमुख एडिता कुरेक ने कंपनी की रणनीति की जानकारी देते हुए दावा कियाकि उनका सोशल सेलिंग मॉडल लोगों को स्वास्थ्य और वित्तीय स्वतंत्रता दोनों ही प्राप्त करने केलिए सशक्त बनाता है, हम सूक्ष्म उद्यमिता को बढ़ावा देते हैं और सफल करियर बनाने केलिए आवश्यक प्रशिक्षण और कौशल प्रदान करते हैं। उनका कहना हैकि यह दृष्टिकोण न केवल फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है, बल्कि एक स्टार्टअप बिल्डर के रूपमें भी कार्य करता है, जो लोगों को आगे बढ़ने केलिए आवश्यक उपकरणों से लैस करता है। हमारे रणनीतिक कदम के रूप में, हम ऐसे युवा उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य के प्रति जागरुक हैं और आज के उपभोक्ताओं केलिए स्वास्थ्य के महत्व को समझते हैं। उन्होंने कहाकि इन ट्रेंड्स और मूल्यों केसाथ जुड़कर हम युवाओं के अनुरूप सस्टेनेबल और एथिकल सौंदर्य प्रथाओं केप्रति एक आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार कररहे हैं, हम ऐसे उत्पाद प्रदान कररहे हैं, जो उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने केलिए सशक्त बनाने केसाथ-साथ उनकी भलाई सुनिश्चित करते हैं।
एडिता कुरेक ने कहा हैकि ओरिफ्लेम में महिलाएं एक प्रेरक शक्ति हैं, जो उनके नेतृत्व और 130 से अधिक वेगन प्रमाणित उत्पादों की श्रृंखला में परिलक्षित होता है। उनका कहना हैकि उत्पाद की उच्चगुणवत्ता सर्वोपरि है, जिसके लिए यूरोपीय सुरक्षा मानकों का सख्त अनुपालन और अनुसंधान एवं विकास में निरंतर निवेश आवश्यक है। एडिता कुरेक के अनुसार ओरिफ्लेम अन्य सभी चीजों से ऊपर उत्पाद की गुणवत्ता को प्राथमिकता देता है और वैश्विक स्तरपर सभी केलिए समान उत्पाद लाने की प्रतिबद्धता का पालन करता है। उन्होंने बतायाकि 2023 में लॉन्च किए गए सभी रिंस ऑफ उत्पादों में से 95 प्रतिशत को बायोडिग्रेडेबल बनाने केलिए तैयार किया गया है। इस समर्पण के परिणामस्वरूप विश्व स्तरपर 11 प्रतिष्ठित उत्पादों का निर्माण हुआ है, जैसे टेंडर केयर, दूध और शहद, जीजी पर्ल्स प्रत्येक को उसके नवाचार और प्रभावशीलता के लिए मान्यता मिली है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]