

जाम्बिया की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष नेली बुटेटे कशुम्बा मुट्टी के नेतृत्व में जाम्बिया के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहाकि भारत-जाम्बिया केबीच मजबूत और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। उन्होंने कहाकि...

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान स्वतंत्र प्रभार एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा हैकि विश्व भारत की ब्लू इकोनॉमी संसाधनों को पहचानता है और जमैका में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक तौरपर...

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा हैकि भारत की आजादी के 75वें वर्ष में दुनिया ने यह भलीभांति स्वीकार कर लिया हैकि भारतीय अर्थव्यवस्था एक 'चमकता सितारा' है, क्योंकि कोविड-19 और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक स्तरपर व्यापक सुस्ती दर्ज किए जानेके बावजूद...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नरेंद्र मोदी सरकार के बजट सत्र से पहले संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अभिभाषण में कहा हैकि भारत में एक स्थिर निडर निर्णायक और बड़े सपनों केलिए काम करनेवाली सरकार है, मेरी सरकार ने देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा, नीति-रणनीति में संपूर्ण परिवर्तन की इच्छाशक्ति दिखाई है। उन्होंने कहाकि सर्जिकल...

संयुक्तराष्ट्र आमसभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष चाबा कोरोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि संयुक्तराष्ट्र आमसभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने केबाद पहलीबार भारत के द्विपक्षीय दौरे पर आए चाबा कोरोशी का स्वागत करते हुए हर्ष होरहा है। प्रधानमंत्री...

भारत के राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन अबसे अमृत उद्यान कहलाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के रूपमें राष्ट्रपति भवन उद्यानों को 'अमृत उद्यान' के रूपमें एक सामान्य नाम दिया है। राष्ट्रपति ने आज अमृत उद्यान का उद्घाटन किया और उद्यान उत्सव-2023 की शोभा बढ़ाई।...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान एनसीसी के 75 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में विशेष डे कवर और 75 रुपये मूल्यवर्ग का विशेष रूपसे ढाला हुआ एक स्मारक सिक्का जारी किया। एनसीसी की कन्याकुमारी से दिल्ली-एकता की मशाल को...

केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल 'मरीन' लॉंच किया है, जो राष्ट्रीय महत्व की एक परियोजना है, जिसकी पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने परिकल्पना की है। उन्होंने कहाकि यह एक वन स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य लागत और समय को कम...

मिस्र केसाथ सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने केलिए भारत के संस्कृति मंत्रालय ने मिस्र की सरकार केबीच सांस्कृतिक सहयोग के बारेमें एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने 25 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडलस्तर...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने युवाओं से अपने मौलिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों का अभ्यास और उनका अनुपालन करने की अपील की है। उन्होंने कहाकि एनएसएस का मोटो-‘स्वयं से पहले आप’ भारतीय संस्कृति का मूलमंत्र है, इसी विचार के आधार पर हम 5 हजार साल से दुनिया को एक बहुत बड़ा संदेश देते आ रहे हैं।...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज परीक्षा पे चर्चा के छठे संस्करण में नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों केसाथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने माता-पिता, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा केदौरान बनाए जारहे तनावपूर्ण माहौल को अधिकतम सीमा तक कम करने का आग्रह किया, नतीजतन परीक्षा छात्रों के जीवन...

एशियाई देश में चीता के पुन: परिचय में सहयोग केलिए दक्षिण अफ्रीका और भारत ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के अनुसार फरवरी 2023 के दौरान 12 चीतों का एक प्रारंभिक जत्था दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जाना है। ये चीते 2022 के दौरान नामीबिया से भारत लाएगए आठ चीतों केसाथ शामिल हो जाएंगे। चीतों की आबादी को बढ़ाना भारत की प्राथमिकता...

भारतीय वायुसेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स केबीच द्विपक्षीय वायु अभ्यास 'वीर गार्जियन-2023' का उद्घाटन संस्करण 26 जनवरी को जापान में संपन्न हुआ। जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स ने अपने एफ-2 और एफ-15 विमानों केसाथ अभ्यास में भाग लिया, जबकि भारतीय वायुसेना टुकड़ी ने एसयू-30 एमकेआई विमानों केसाथ भाग लिया। भारतीय वायुसेना लड़ाकू...

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय का सांस्कृतिक 'वंदे भारतम' कार्यक्रम दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में प्रमुख आकर्षणों मेसे एक था। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से चुनेगए 479 कलाकारों ने 'नारी शक्ति' विषय पर देश के सामने प्रदर्शन किया। भव्य परेड के दौरान कलाकारों ने अपने जीवंत और ऊर्जावान प्रदर्शन से दर्शकों...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भाग लिया और उसे संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहाकि निर्वाचन आयोग और मतदाताओं का सामूहिक योगदान हमारे देशकी चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह कियाकि वे मतदान को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान मानें और 'राष्ट्र सर्वोपरि'...