बिहार में महागठबंधन के सारे इरादे नेस्तनाबूद करते हुए एनडीए की नीतीश कुमार सरकार बन गई है। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के सैंतीसवे मुख्यमंत्री बने हैं। नीतीश कुमार के साथ तारकिशोर प्रसाद और बिहार के अति पिछड़े वर्ग की राजनेता...
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज प्रेस कॉंफ्रेंस में भारत में कोरोनाकाल में बिहार में पहले विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। बिहार चुनाव तीन चरण में होंगे। पहला चरण 28 अक्टूबर, दूसरा चरण 3 नवंबर, तीसरा चरण 7 नवंबर को होगा और दीपावली से चार दिन पूर्व यानी 10 नवंबर को बिहार के चुनाव परिणाम आ जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से बिहार में 14000 करोड़ रुपये की 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया और राज्य में ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवाओं का भी शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इन राजमार्ग परियोजनाओं से बिहार में सड़क संपर्क बेहतर होगा, इनमें 3 बड़े ब्रिज और राजमार्गों...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु बिहार राज्य की जनता और राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने यात्री सुविधा से जुड़ी 12 रेल परियोजनाएं भी बिहार राज्य की जनता को समर्पित कीं। इन परियोजनाओं में कोसी महासेतु, किउल नदी पर नया रेलपुल, 2 नई लाइन परियोजना, 5 विद्युतीकरण परियोजना,...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़ी तीन प्रमुख परियोजनाओं को वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से देश को समर्पित किया, इन परियोजनाओं में पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन विस्तार परियोजना का दुर्गापुर-बांका खंड और दो एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र शामिल हैं। इन्हें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय...
डाकघर और इसकी सेवाएं वर्तमान समय में लोगों की आवश्यकता का प्रमुख अंग बन गई हैं। भारतीय डाक, केंद्र सरकार की एक अकेली इकाई है, जोकि देश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैठे अंतिम आदमी तक विभिन्न सेवाएं सुचारु रूपसे पहुंचा रहा है। आम जनता की विभिन्न दिनचर्या को स्पर्श करते हुए डाकघर आज इतना लोकप्रिय हो चुका है कि उसपर लोगों...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजगीर में विश्वशांति स्तूप के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि विश्वशांति स्तूप एकता, शांति और अहिंसा का प्रतीक है, इसके संदेश में ऐसी सार्वभौमिकता है, जो संस्कृतियों, धर्मों और भौगोलिक सीमाओं के दायरे में सिमटी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जापान और भारत जैसी...
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु आज पटना विश्वविद्यालय पुस्तकालय के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने में मगध के विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों और उनके ग्रंथालयों की महती भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि नालंदा, विक्रमशिला विश्वविद्यालय और उनके समृद्ध ग्रंथालयों...
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जलालपुर छपरा में छठी वाहिनी आईटीबीपी के नवनिर्मित मुख्यालय का उद्घाटन किया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर आईटीबीपी के देश और विदेशों में निभाए जा रहे कर्तव्यों की तारीफ करते हुए कहा कि आईटीबीपी विषम हिमालयी परिस्थितियों में देश की सेवा...
विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन के एक भाग के रूपमें राज्यों और जिलों में व्यवहार परिवर्तन और शौचालय के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारियों और गतिविधियों के बारे में बड़ी संख्या में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए कई जगह जूलूस निकाले गए, विचार-विमर्श का आयोजन किया गया। शौचालय की उपयोगिता और इसके इस्तेमाल...
गंगा को स्वच्छ रखने के अभियान में पटना शहर में सक्षम सीवेज ट्रीटमेंट ढांचा तैयार करने हेतु नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 1050 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। पटना में दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने, मौजूदा एसटीपी के नवीनीकरण, दो पंपिंग स्टेशनों के निर्माण और लगभग 400 किलोमीटर तक का नया भूमिगत सीवेज नेटवर्क...
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि पूसा समस्तीपुर में डॉ राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से बिहार की जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों का एक बड़ा सपना पूरा कर दिया है। संसद ने कल डॉ...
केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार ने किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे बिहार सरकार को फायदे लेने चाहिएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना या प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसी सभी योजनाएं किसानों और कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के रास्ते सुझाती हैं। राधामोहन...
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने पूर्वी राज्यों में दूसरी हरित क्रांति के संबंध में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा का दायित्व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पटना को सौंपा है। राधामोहन सिंह ने आज पटना में संस्थान के 16वें स्थापना दिवस के मौके पर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि संस्थान अपनी विशेषज्ञता...
महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार के पटना के गांधी मैदान पर मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का मुसलमान प्रेम आज धड़ाम से औंधे मुंह गिरते देखा गया। नीतीश मंत्रिमंडल में लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी और तेज के सामने लालू यादव के बड़े खास माने जानेवाले मुसलमान नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को...

मध्य प्रदेश

















