स्वतंत्र आवाज़
word map
मनोरंजन
रागिनी खन्ना का पहला सिंगल गीत लांच

रागिनी खन्ना का पहला सिंगल गीत लांच

मुंबई। ससुराल गेंदा फूल और भास्कर भारती जैसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल में नज़र आ चुकीं अभिनेत्री रागिनी खन्ना का पहला सिंगल गीत मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में लांच हुआ। गौरतलब है कि रागिनी खन्ना का पहला सिंगल गीत उनकी मां कामिनी खन्ना की म्यूज़िक कंपनी की तरफ से लांच किया गया है। कामिनी खन्ना पौराणिक शास्त्रीय गायक निर्मला देवी और अभिनेता अर्जुन आहुजा की बेटी हैं। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। कामिनी खन्ना ने इस मौके पर कहा कि वे रागिनी के पहले गीत को अपनी माँ निर्मला देवी को श्रद्धांजलि स्वरूप अर्पित करती हैं।