स्वतंत्र आवाज़
word map
महिला जगत
मोदी ने महिलाओं की उपलब्धियां सराहीं

मोदी ने महिलाओं की उपलब्धियां सराहीं

नई दिल्ली। भारत की महिलाओं की उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैकि ये उपलब्धियां नारी शक्ति के आत्मविश्वास का परिणाम हैं। उन्होंने कहाकि ये उपलब्धियां हमें अमृतकाल के संकल्पों के साकार होने के बारे में आश्वस्त करती हैं। प्रधानमंत्री ये बातें वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव के बारेमें केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे के ट्वीट का जवाब देते हुए कहीं।