स्वतंत्र आवाज़
word map

दिल्ली में बच्चों के लिए संग्रहालय

स्‍वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

नई दिल्ली। दिल्ली में शीघ्र ही बच्चों के लिए एक संग्रहालय खोला जाएगा, जिसमें खासतौर से इतिहास के विभिन्न कालखंडों को शामिल किया जाएगा। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अंबिका सोनी ने बताया कि बच्चों से सुझाव भी आमंत्रित किये गए हैं कि वे संग्रहालय में क्या देखना चाहेंगे।
सीरी फोर्ट परिसर में बच्चों के लिए दो प्रदर्शनियों का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न स्कूलों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के प्रस्तावित इस संग्रहालय पर प्रदर्शनी देखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। संग्रहालयों का निर्माण दिल्ली की कहानी पृष्ठभूमि के आधार पर किया जाएगा। यहां प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें से एक अस्तित्व एक पहचान की तलाश है। इसमें वस्तुओं को राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान के संग्रहालय विभाग ने स्थापित किया है।
दूसरी प्रदर्शनी दिल्ली भूत एवं भविष्य है। इसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दिल्ली परिमंडल ने वस्तुओं को रखा है। इसमें पिछले दशकों के दौरान दिल्ली में स्मारकों के परिवेश को दिखाया गया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]