स्वतंत्र आवाज़
word map

पूर्वोत्तर राज्‍यमंत्री से मिले मणिपुर के छात्र

'सुदूर क्षेत्र के बच्चों के लिए भ्रमण कार्यक्रम अद्भुत अवसर'

छात्रों की दिल्ली आगरा और धौलपुर की ऐतिहासिक यात्रा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 20 December 2018 01:03:02 PM

a group of children from manipur with dr. jitendra singh

नई दिल्ली। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्‍यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से मणिपुर के चंदेल जिले के डिंग्पी क्षेत्र से राष्ट्रीय अखंडता भ्रमण पर दिल्ली आए 20 छात्रों के एक समूह ने मुलाकात की। इस कार्यक्रम को 29 असम राइफल्स ने आयोजित किया है। छात्रों की आयु 13 से 20 वर्ष है और इनके साथ 2 शिक्षक भी हैं। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को देश के अन्य भागों की जानकारी देना है। छात्रों से बातचीत करते हुए डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह भारत के सुदूर सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चों के लिए अद्भुत अवसर है, ऐसे भ्रमण कार्यक्रमों से छात्रों को देश के अन्य हिस्सों की जानकारी मिलती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
राज्‍यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए असम राइफल्स को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भ्रमण कार्यक्रम से बच्चों में भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थानों के बारे में ज्ञान बढ़ेगा। छात्रों ने दिल्ली, आगरा और धौलपुर की यात्रा की। छात्र राष्ट्रपति भवन, लाल किला, हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, लोटस टेम्पल, इंडिया गेट, नेहरू वेधशाला, दिल्ली मेट्रो, ताजमहल और धौलपुर में राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय भी देखने गए थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]