स्वतंत्र आवाज़
word map

सेना पत्नी कल्याण संघ ने मनाई वर्षगांठ

'इंपावरमेंट ऑफ डिसएबल्ड' थीम पर विशेष कार्यक्रम

आवा अध्यक्ष ने बच्चों को दिए अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 24 August 2018 05:06:32 PM

awwa president gave the award of excellence

लखनऊ। भारतीय सेना की मध्य कमान सेना पत्नी कल्याण संघ ने अपनी 52वीं वर्षगांठ लखनऊ छावनी स्थित मध्य कमान मुख्यालय में धूमधाम से मनाई। वर्ष 1966 में स्थापित सेना पत्नी कल्याण संघ देश की एक बड़ी स्वयंसेवी संस्था है, जो सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए महिला सशक्तिकरण और उनके विकास से जुड़े कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाती है। सेना पत्नी कल्याण संघ ने इस अवसर पर लखनऊ छावनी के सूर्या सैनिक इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी थीम 'इंपावरमेंट ऑफ डिसएबल्ड' थी। सेना पत्नी कल्याण संघ की सदस्यों ने अशक्तता की जानकारी हासिल कर एवं उसके त्वरित उपचार और समाधान के लिए कई लैक्चर, वार्तालाप, कार्यशालाएं जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया।
मध्य कमान सेना पत्नी कल्याण संघ ने आशा स्कूल के दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सेना, राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मध्य कमान सेना पत्नी कल्याण संघ की कार्यकारी अध्यक्ष अनिता शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आवा सदस्यों को सम्मानित किया। आवा अध्यक्ष ने 11वीं गोरखा राइफल्स सेंटर की निरुता लिम्बू, ग्रिनेडियर अभिलेख कार्यालय की मिस मनोहरा शर्मा, ग्रिनेडियर रेजिमेंटल सेंटर के मास्टर सतेंद्र प्रताप सिंह और आशा स्कूल के दिव्यांग बच्चों को आवा अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]