स्वतंत्र आवाज़
word map

सर्वजीत मक्कड़ डीएडि यूपी के कोआर्डिनेटर

यूपी कांग्रेस अपने संगठनों को सक्रिय करने में जुटी

कनिष्क पांडेय ज्वाइंट स्टेट कोआर्डिनेटर नियुक्त

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 6 August 2018 01:59:38 PM

sarvjit singh makkare

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी डाटा एनालिटिक्स डिपार्टमेंट के चेयरमैन प्रवीन चक्रवर्ती ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सर्वजीत सिंह मक्कड़ को डाटा एनालिटिक्स डिपार्टमेंट का उत्तर प्रदेश का स्टेट कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। इसके साथ ही एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय को उत्तर प्रदेश का ज्वाइंट स्टेट कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में अपने अनुशांगिक संगठनों को हर प्रकार से तकनीकी सहयोग से सक्रिय कर रही है। उत्तर प्रदेश में सरकार की नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस के विभिन्न आंदोलन संचालित हैं, इन्हीं को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस के डाटा एनालिटिक्स डिपार्टमेंट ने सर्वजीत सिंह मक्कड़ को डाटा एनालिटिक्स डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]