स्वतंत्र आवाज़
word map

भाजपा ने लगाया महिला स्वास्‍थ्य शिविर

बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिविर का लाभ उठाया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 19 August 2017 07:01:58 AM

bjp organized women health camp

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड की देहरादून महानगर इकाई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में वार्ड 38 ब्लाक सी शिव मंदिर, रेसकार्स देहरादून में निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया, जिसमें महिला विशेषज्ञ डाक्टर सुजाता ने अनेक महिलाओं के स्वास्‍थ्य की जांच की। स्वास्‍थ्य शिविर में जरनल फिज़ीशियन डाक्टर चंद्रमोहन पोखरियाल एवं डाक्टर निर्दोष शर्मा ने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण जो ग़रीब महिलाएं अपना इलाज नहीं करा पाती हैं, वे शिविर में परामर्श करके निःशुल्क इलाज करा सकती हैं।
महिला स्वास्‍थ्य कैंप देहरादून में करीब 170 हितधारकों ने निःशुल्क कैंप का लाभ उठाया। स्वास्‍थ्य कैंप के आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, देहरादून महानगर अध्यक्ष बृजलेश गुप्ता, महामंत्री मीना कपूर, निर्मला देवी, तृप्ति उनियाल थापा, अनामिका रस्तोगी, उर्मिला त्रिपाठी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भूमिका रही। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने भाजपा देहरादून महानगर इकाई के इन प्रयासों की प्रशंसा की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]