स्वतंत्र आवाज़
word map

भगवान आदिनाथ का 22 को महामस्तकाभिषेक

खनियाधान में गोलाकोट महोत्सव की जोरदार तैयारियां

सकल जैन समाज से महोत्सव में पधारने की अपील

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 5 March 2017 02:12:04 AM

lord adinath mahamastakabhisheka

शिवपुरी (मध्यप्रदेश)। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्रीमन आदिनाथ की जयंती की खनियाधान में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। धरती के भगवान कहे जाने वाले आचार्य विद्यासागर महाराज के शुभाशीर्वाद से चमत्कारिक बड़े बाबा गोलाकोट जैन तीर्थोदय में चैत्र कृष्‍ण नवमी 22 मार्च 2017 को 108 श्रीकलश से बड़े बाबाजी का महामस्तकाभिषेक होगा। इक्कीस बाईस और तेईस मार्च के इस तीन दिवसीय गोलाकोट महोत्सव में बाईस मार्च को महामस्तकाभिषेक मुख्य कार्यक्रम है।
गोलाकोट महोत्सव के मीडिया प्रभारी भरतेश जैन और मीडिया सदस्य विनायक लुनिया ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न मांगलिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में देशभर के जैन समाज के लोग प्रतिभाग करेंगे। गोलाकोट महोत्सव में आरके मार्बल ग्रुप के अध्यक्ष अशोक जी पाटनी, भाजपा, कांग्रेस के विशिष्ट नेता, मंत्री, सांसद, विधायक, देशभर के जैन समाज के अनेक दिग्गज नेता विशेष रूप से इस मांगलिक आयोजन में भाग लेंगे। श्रीगोलाकोट तीर्थोदय समिति के अध्यक्ष एसके जैन और समाज के विशिष्टजनों ने सकल जैन समाज से 22 मार्च 2017 को गोलाकोट के महामस्तकाभिषेक महोत्सव में श्रीगोलाकोट पधारने का आग्रह किया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]