स्वतंत्र आवाज़
word map

भगवान श्रीकृष्‍ण का सर्वत्र जन्मोत्सव

राज्यपाल और मुख्यमंत्री जन्मोत्सव में शामिल

पुलिस लाइनों थानों कारागारों में मना त्योहार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 26 August 2016 01:34:00 AM

shrikrishna janmashtami festival in reserve police lines lucknow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रिज़र्व पुलिस लाइंस लखनऊ में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में प्रतिभाग किया। पुलिस मॉडर्न स्कूल, पुलिस लाइंस के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति गणपति वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सीमा मोदी और साथी कलाकारों ने कृष्ण नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। मथुरा से आए पंडित मुरारी लाल तथा उनके साथियों ने मयूर नृत्य व ब्रज की फूलों से होली की मनोहारी प्रस्तुति दी। इसी प्रकार कई सांस्कृतिक दलों ने अपने-अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरी।
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने इन कार्यक्रमों का आनंद लिया और उनकी सराहना भी की। रिज़र्व पुलिस लाइंस लखनऊ और प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस लाइनों, रिज़र्व पुलिस लाइनों, थानों, कारागारों में श्रीकृष्‍ण जन्मोत्सव भक्तिभाव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कहीं राज्य सरकार के मं¬त्री तो कहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी श्रीकृष्‍ण जन्मोत्सव में मुख्यरूप से आमंत्रित किए गए। राजधानी लखनऊ में यह विशेष आयोजन था, जिसमें हर साल राज्यपाल और मुख्यमंत्री प्रतिभाग किया करते हैं। इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन, मुख्य सचिव दीपक सिंघल, पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद, पुलिस विभाग, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, मीडियाकर्मी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]