स्वतंत्र आवाज़
word map

नारियल दूध में सेहत और निरोग ज़िंदगी

नारियल दूध वसा अम्लों का चमत्कारी खज़ाना

दिल्ली के बाज़ार में आया नारियल दूध शेक

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 18 May 2016 02:26:08 AM

coconut milk shake

कोची। नारियल से बना एक नया मूल्यवर्द्ध‌ित उत्पाद भी बाज़ार में प्रवेश कर गया है और वह है नारियल दूध शेक। पिछले हफ्ते दिल्ली में इस उत्पाद का लोकार्पण हुआ है। वनिला, अननास, इलायची, चॉकलेट आदि स्वादों में यह उपलब्ध है। तमिलनाडु की तिरुप्पूर के प्योर ट्रोप्पिक एक निजी संस्था ने नारियल दूध शेक को बाज़ार में पेश किया है। देश में पहली बार यूएचटी प्रौद्योगिकी से विकसित यह नारियल उत्पाद सामान्य तापमान में 6 से 9 महीने तक खराब नहीं होता है।
नारियल दूध मध्यम श्रृंखला वसा अम्लों का खज़ाना है, इसमें निहित ये वसा अम्ल नारियल दूध को चमत्कारी सूक्ष्मजीवरोधी गुण प्रदान करते हैं, यह प्रति ऑक्सीकारकों से समृद्ध है। नारियल दूध चयापचयी क्रियाएं त्वरित करता है, ऊर्जा उत्पादन बढ़ाता है और थाइराइड की क्रियाओं को सुगम बनाता है। ये सारी क्रियाएं शरीर में अनावश्यक वसा को रोकने के लिए अत्यंत अपेक्षित हैं। इन कारणों से विश्व का एकमात्र कुदरती कम कैलोरी पेय के रूप में इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है और यह मोटापा रोकने के लिए भी फायदेमंद है। शोध का दावा है कि रोज़ाना नारियल दूध का एक घूंट आपको देगा तंदुरुस्ती और निरोग ज़िंदगी।
देश-विदेश में विपणन की अनेक संभावनाओं वाला यह उत्पाद अगले 3-4 महीने में ही नारियल के क्षेत्र में एक मुख्य उत्पाद बन जाने की उम्मीद रखता है। नारियल उत्पादन में भारत विश्व का सबसे अग्रणी देश होने के कारण इसके इस क्षेत्र का लीडर बनने की सबसे अधिक संभावनाएं हैं। इस उत्पाद को बाज़ार से प्राप्त प्रतिक्रियाएं बहुत ही आशाजनक हैं, शीघ्र ही भारत के विभिन्न बाज़ारों में यह उत्पाद उपलब्ध हो जाएगा। अनेक उद्यमी इस क्षेत्र में कदम रखने वाले हैं। नारियल तेल, खोपरा आदि प्राथमिक उत्पादों के अलावा नारियल से उत्पादित इस तरह के उत्पाद बाज़ार में नारियल का भाव स्थिर रखने और किसानों को स्थिर व लाभकारी दाम प्रदान करने में सहायक होंगे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]