स्वतंत्र आवाज़
word map

राजस्थान के थार रेगिस्तान में युद्धाभ्यास

जमीनी लड़ाई में युद्ध कौशल को परखा जा रहा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 17 April 2016 07:52:52 AM

maneanfare in thar desert of rajasthan

थार रेगिस्तान (राजस्थान)। भारतीय थलसेना राजस्थान के थार रेगिस्तान में स्ट्राईक 1 कोर के स्तर पर एक विशाल युद्धाभ्यास 'शत्रुजीत' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दुश्मन के इलाके में दूर तक प्रहार करना तथा एकीकृत हवाई व जमीनी लड़ाई के वातावरण में युद्ध कौशल को परखा जाएगा। इस सामरिक निर्देशित युद्धाभ्यास के मुख्य बिंदु आधुनिक युग की तकनीकी हथियार प्रणाली और परिवर्तित युद्ध व्यवस्था व थिएटर लड़ाई की अवधारणाओं को एकीकृत करके सामंजस्य स्थापित करना है।
भारतीय थलसेना नियमित अंतराल पर विभिन्न स्तरों पर इस तरह के युद्धाभ्यास आयोजित करती रहती है। ऐसे युद्धाभ्यासों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि जटिलतम परिस्थितियों में भी सेना युद्ध के लिए सदैव तैयार रहे। युद्धाभ्यास पिछले दो महीने से किया जा रहा है, जिसमें स्ट्राईक 1 कोर के अधीनस्थ मुख्यालयों और रेजिमेंटों में सामरिक स्ट्राईक कोर समंवित सामरिक युद्धाभ्यास अंतिम चरण में है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]