स्वतंत्र आवाज़
word map

भगवती के मौसमी भोज में मुलायम ने खाया साग

चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय की गायों को दुलारा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 28 January 2013 07:52:15 AM

mulayam singh yadav

लखनऊ। चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय बख्शी का तालाब लखनऊ में आयोजित मौसमी भोज में रविवार को समाजवादी नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ उनके पुत्र प्रतीक यादव और उनके मुख्य सहायक अरविंद यादव भी मौजूद थे। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री भगवती सिंह ने इस भोज का आयोजन किया था। मुलायम सिंह यादव ने महाविद्यालय में जनेश्वर मिश्र के नाम पर बने पुस्तकालय का निरीक्षण किया और महाविद्यालय का कृषि फार्म भी देखा। वहां गायों को देखकर उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी, कई गायों को उन्होंने दुलारा भी।
मुलायम सिंह यादव के बख्शी का तालाब पहुंचने तक रास्ते में जगह-जगह एकत्र भीड़ ने उनका स्वागत किया। भोज स्थल पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के निदेशक डॉ बीबी सिंह, बख्शी का तालाब इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आरके सिंह तोमर तथा कृषि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य लालजी वर्मा ने मुलायम सिंह यादव का स्वागत किया। भोज में मक्का-बाजरे की रोटी, चना-सरसों का साग और कई तरह के अन्य व्यंजन भी थे। उनको वहां गुड़ खासतौर पर पसंद आया।
भोज में वरिष्ठ पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी एवं पद्मश्री इशरत अली सिद्दीकी, वरिष्ठ अधिवक्ता सहदेव सिंह गौतम, सांसद सुशीला सरोज , विधायक गोमती यादव, एसआरएस यादव, अरविंद यादव, राजेंद्र चौधरी, डॉ मधु गुप्ता, डॉ अशोक बाजपेई, महेंद्र सिंह ‘झीन बाबू’ इंदल रावत, डॉ फिदा हुसैन अंसारी, अध्यक्ष जिला पंचायत विजय बहादुर सिंह, सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, महासचिव राशिद अली, अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र विदेश पाल, जगदीप यादव, सुशील दीक्षित, शंकर लोधी, रामसागर यादव, राजेंद्र यादव, जरीना उस्मानी, मालती सिंह की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]