स्वतंत्र आवाज़
word map

वाहन और मोबाईल चोरों से बरामदगी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 21 January 2013 06:53:54 AM

आगरा। सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग स्थित सत्संग भवन के निकट मुगल रोड से 5 बदमाशों मोनू उर्फ अतीक खान, निवासी 201 आदर्श टाकीज मार्केट, थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद, अमित राजपूत, निवासी रावली मंदिर के सामने गांधी की बगीची, थाना रकाबगंज जनपद आगरा, काली उर्फ दिली, निवासी आवास विकास कालोनी, अकबरपुर, थाना शिकोहाबाद जनपद आगरा, अजय कुमार, निवासी नई आबादी, थाना रकाबगंज जनपद आगरा और सोनू बघेल, निवासी 2/1227 सुहागनगर, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। इनकी निशादेही पर चोरी के 12 दुपहिया वाहन बरामद किए गए। बरामद वाहनों में 8 वाहनों के संबंध में थाना न्यू आगरा पर पूर्व से अभियोग पंजीकृत हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आगरा ने पुलिस टीम को 5 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया है। विधिक कार्रवाई कर पांचो को जेल भेज दिया गया है।
इसी प्रकार थाना न्यू आगरा पुलिस ने सूचना के आधार पर जमुना किनारे बने बुर्ज के पास से 3 चोरों आदेश कुमार जाटव, देवानंद, सोनू उर्फ टंगा, निवासी 32/131 लाल मस्जिद बल्केश्वर, थाना न्यू आगरा, को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 31 मोबाईल फोन, 2 अतिरिक्त बैट्री, 1 आईपैड, 1 ब्लूट्रूथ, 27 मोबाईल चार्जर, 15 इयर फोन, व 1430 रूपए के मोबाईल रिचार्ज कूपन बरामद किए गए हैं। यह सामान 12/13 जनवरी की रात्रि में इसी थाना क्षेत्र के संतराम कृष्ण मार्केट बल्केश्वर, स्थित गुप्ता कम्युनिकेशन की दुकान से चोरी किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा ने इस पुलिस टीम को भी 2500/- रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]