स्वतंत्र आवाज़
word map

एक करोड़ रुपए की हेरोईन बरामद

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 21 January 2013 06:52:36 AM

औरैया। थाना विधूना पुलिस ने सूचना के आधार पर बाईपास विधूना से वनखंडेश्वर मंदिर जाने वाली रोड से राजू शाक्य, निवासी मौड़ी, थाना भरथना, जनपद इटावा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 404 ग्राम अवैध हेरोईन बरामद करने का दावा किया है। बरामद हेरोईन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रूपए कीमत आंकी गई है। थाना विधूना पर अभियोग पंजीकृत कर राजू शाक्य को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वह एक तस्कर है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]