संस्कृति मंत्रालय और नेटफ्लिक्स के सहयोग में विशेष कार्यक्रम
देश के मीडिया व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ग्लोबलाइज करने के प्रयासस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Thursday 6 August 2026 01:26:44 PM
नई दिल्ली। भारत में नेटफ्लिक्स के 10 साल पूरे हुए। देश-विदेश में मनोरंजन के चर्चित प्लेटफॉर्म के रूपमें नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री केसाथ भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ग्लोबल स्तर पर ले जाने के साझा विज़न पर व्यापक चर्चा की। इसके इतर पर्यटन मंत्रालय ने संस्कृति मंत्रालय और नेटफ्लिक्स के सहयोग से भारत में नेटफ्लिक्स के एक दशक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध परिदृश्य और पर्यटन अनुभवों केसाथ वैश्विक दर्शकों को जोड़ने में कहानी कहने की ताकत का गुणगान किया गया। नैशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और नेटफ्लिक्स के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेड सारंडोस ने कहाकि सच्ची कहानियां लोगों को यात्रा केलिए प्रेरित करती हैं, गहरी सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देती हैं और देश के अद्वितीय स्थलों एवं परंपराओं को प्रदर्शित करके भारत की वैश्विक सॉफ्ट पावर को मजबूत करती हैं।
पर्यटन मंत्रालय ने अतुल्य भारत डिजिटल प्लैटफॉर्म केसाथ 'ऐज सीन ऑन नेटफ्लिक्स' को जोड़ा है, इससे यात्रियों को भारत में उन जगहों के बारेमें पता चलेगा, जिन्हें नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शो और फिल्मों में दिखाया गया है। इससे भारत के शानदार नजारों, जीवंत त्योहारों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध वन्यजीवों और प्रसिद्ध स्थलों का प्रचार किया जाएगा। दर्शकों को अपने ऑनस्क्रीन अनुभवों को असल जिंदगी की यात्राओं में बदलने केलिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहाकि सिनेमा मनोरंजन से कहीं अधिक है, यह संस्कृति, विरासत और पर्यटन का एक सेतु है। उन्होंने कहाकि प्रत्येक भारतीय कहानी में भारत का अनुभव करने केलिए दुनिया में कहीं न कहीं किसी को प्रेरित करने की क्षमता है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहाकि अतुल्य भारत पोर्टल पर 'ऐज सीन ऑन नेटफ्लिक्स' एकीकरण सहित नेटफ्लिक्स केसाथ साझेदारी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने और सच्ची कहानियों के ज़रिए उसकी वैश्विक सॉफ्ट पावर को मजबूत करने के हमारे साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहाकि हमसब भारत की कहानियों को और आगे ले जाने एवं दुनिया को उन कहानियों से जुड़ी शानदार जगहों की यात्रा करने केलिए प्रेरित करने की उम्मीद करते हैं। पर्यटन मंत्रालय में सचिव भुवनेश कुमार ने डेस्टिनेशन के आकर्षण को बढ़ाने और यात्रा से जुड़े फैसलों को प्रभावित करने में कहानी कहने के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहाकि सरकार और क्रिएटिव इंडस्ट्री केबीच रणनीतिक साझेदारी, जिसे नए युग की प्रौद्योगिकियों और डिजिटल प्लैटफॉर्म का समर्थन हासिल है, उन तरीकों को बदल रही है, जिनसे डेस्टिनेशन को खोजा और अनुभव किया जाता है। उन्होंने कहाकि सच्ची कहानियों में यात्रियों को प्रेरित करने, स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय समाज केलिए सार्थक आर्थिक अवसर पैदा करने की क्षमता होती है। कार्यक्रम में भारत के वन्यजीवों पर बनी एक फिल्म दिखाई गई, जिसे पर्यटन मंत्रालय और नेटफ्लिक्स ने मिलकर तैयार किया है। यह फिल्म देश की असाधारण जैव विविधता और वन्यजीव पर्यटन अनुभवों पर प्रकाश डालती है।
संस्कृति मंत्रालय और नेटफ्लिक्स के सहयोग से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गुणगान करने वाली फिल्म भी दिखाई गई। यह सहयोग भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूपमें स्थापित करने केलिए कहानी कहने की व्यापक अपील का लाभ उठाने केलिए एक साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्क्रीन पर कहानियों को प्रेरित करने वाले स्थानों, लोगों और परंपराओं केसाथ दर्शकों को जोड़कर संस्कृति मंत्रालय और नेटफ्लिक्स की साझेदारी दुनिया के सामने भारत की अद्वितीय सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता को प्रदर्शित करते हुए अनुभव आधारित यात्रा को प्रोत्साहित करती है। नेटफ्लिक्स के मंच पर दुनियाभर में भारत की समृद्धता और प्रेरक कहानियों का कलात्मक प्रस्तुतिकरण लोगों को बड़े पैमाने पर भारत आने और भारत के बारेमें जानने केलिए प्रेरित व आकर्षित करता है।