अल्पसंख्यक मंत्रालय के सचिव ने शुभकामनाओं के साथ विदाई दी
हज यात्रियों ने मोदी सरकार की पहलों और व्यवस्थाओं की प्रशंसा कीस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Saturday 18 April 2026 02:52:23 PM
नई दिल्ली। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में सचिव डॉ श्रीवत्स कृष्णा ने सुगम, सुरक्षित और आध्यात्मिक रूपसे परिपूर्ण हज यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए आज सुबह दिल्ली से मदीना केलिए हज यात्रियों की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रस्थान स्थल पर हज यात्रियों को फूलों की मालाएं पहनाकर उनकी विदाई की। डॉ श्रीवत्स कृष्णा ने कहाकि सुदृढ़ बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी आधारित उपायों और निरंतर सुधारों से हज 2026 भारतीय हज यात्रियों के समग्र हज यात्रा अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने केलिए तैयार है। हज यात्रियों से बातचीत में सचिव ने हज प्रक्रिया को अधिक समावेशी, पारदर्शी और कुशल बनाने केलिए नरेंद्र मोदी सरकार के निरंतर प्रयासों के बारेमें बताया।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में सचिव डॉ श्रीवत्स कृष्णा ने हज यात्रियों को आश्वस्त कियाकि भारत सरकार उनकी सुविधा और कल्याण केलिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने उन्हें बतायाकि जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास और सऊदी अधिकारियों केसाथ समन्वय से चिकित्सा सहायता और रसद सहायता सहित व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि हज यात्रा का उन्हें सुगम अनुभव हो सके। उन्होंने कहाकि हज आवेदन प्रक्रिया का पूर्णतः डिजिटलीकरण, चयन में अधिक पारदर्शिता और प्रस्थान स्थल पर बेहतर सुविधाओं जैसे निरंतर सुधारों ने देशभर के हज यात्रियों केलिए हज यात्रा सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार किया गया है। प्रस्थान करने वाले हज यात्रियों ने नरेंद्र मोदी सरकार की पहलों और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।