स्वतंत्र आवाज़
word map

एनसीसी कैडेट्स के लिए साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग

एनआईईएलआईटी के सहयोग से साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम

देश में प्रशिक्षित एनसीसी साइबर कैडेट्स का एक समूह तैयार करना है!

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 13 April 2026 06:48:00 PM

cyber ​​security training for ncc cadets

नई दिल्ली। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से कैडेटों को साइबर जागरुकता, डिजिटल स्वच्छता और व्यावहारिक साइबर सुरक्षा कौशल में संरचित प्रशिक्षण प्रदान करने केलिए व्यापक साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया है। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स और एनआईईएलआईटी के महानिदेशक डॉ मदनमोहन त्रिपाठी की उपस्थिति में आज दिल्ली में एनसीसी और एनआईईएलआईटी केबीच इस महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। पहले चरण में साइबर सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम होगा, यह एक 15 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल है, इसे डिजिटल साक्षरता, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर स्वच्छता और साइबर खतरों के बारेमें बुनियादी जानकारी प्रदान करने केलिए तैयार किया गया है। यह चरण देशभर के सभी पंजीकृत एनसीसी कैडेटों केलिए खुला रहेगा और इसे एनआईईएलआईटी डिजिटल यूनिवर्सिटी प्लेटफॉर्म से संचालित किया जाएगा।
दूसरे चरण में साइबर रक्षा कार्यक्रम होगा, यह एक गहन 60 घंटे का ऑफ़लाइन प्रशिक्षण है। इसे योग्यता आधारित स्क्रीनिंग प्रक्रिया से चयनित कैडेटों के लिए तैयार किया गया है। इस चरण में व्यावहारिक प्रशिक्षण, वास्तविक जीवन के सिमुलेशन और साइबर सुरक्षा उपकरणों और तकनीकों के व्यावहारिक अनुभव पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इससे कैडेट साइबर खतरों को प्रभावी ढंग से पहचानने और उनसे निपटने में सक्षम होंगे। इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तरपर साइबर जागरुकता फैलाने, सुरक्षित डिजिटल तौर तरीकों को बढ़ावा देने और साइबर सुरक्षा पहलों का समर्थन करने में योगदान देने केलिए प्रशिक्षित एनसीसी साइबर कैडेटों का एक समूह तैयार करना है। यह कार्यक्रम डिजिटल इंडिया और राष्ट्रीय कौशल योग्यता केतहत राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप भी है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]