स्वतंत्र आवाज़
word map

वतन जानने देश भ्रमण पर निकले कश्मीर के युवा!

राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से मिले, उनसे अनुभव और प्रेरणाएं प्राप्त कीं

राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करने वाले कार्यक्रमों की सराहना

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 10 April 2026 03:25:04 PM

kashmiri youth meet dr jitendra singh

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के युवाओं और स्कूली बच्चों के एक समूह ने ‘वतन को जानो’ कार्यक्रम के अंतर्गत राजधानी दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। डॉ जितेंद्र सिंह ने युवाओं और बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें बतायाकि यह कार्यक्रम देशभर के युवाओं और बच्चों को इस एक दशक में देशभर में हुए विकास को देखने, देश के विविध सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक परिदृश्य का अनुभव प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने उल्लेख कियाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर केप्रति लगातार उच्चस्तर की संवेदनशीलता दिखाई है। उन्होंने याद दिलायाकि प्रधानमंत्री बनने केबाद नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली दीपावली कश्मीर घाटी में बाढ़ पीड़ितों केसाथ मनाई थी, जो जम्मू कश्मीर के लोगों और युवाओं केप्रति उनकी गहरी चिंता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
डॉ जितेंद्र सिंह नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एनक्लेव में गणमान्य महानुभावों केसाथ ‘वतन को जानो कार्यक्रम 2026’ में भाग ले रहे जम्मू-कश्मीर के 251 युवाओं और बच्चों के समूह को संबोधित कर रहे थे। वतन को जानो कार्यक्रम के महत्व को बताते हुए डॉ जितेंद्र सिंह ने कहाकि वतन को जानो जैसी पहलें देश की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराकर युवा मस्तिष्कों को मूल्यवान अनुभव प्रदान कराती हैं और राष्ट्र केसाथ उनके भावनात्मक जुड़ाव को सुदृढ़ बनाती हैं। उन्होंने बतायाकि इस पहल केतहत हरवर्ष जम्मू कश्मीर से हजारों बच्चे देश के विभिन्न हिस्सों में जाते हैं, इससे उन्हें नए अनुभव प्राप्त होते हैं और उनका दृष्टिकोण व्यापक होता है। केंद्रीय मंत्री ने कहाकि युवा देश के भविष्य के पथ प्रदर्शक हैं और विकसित भारत के विजन को आकार देने में इनकी बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त कियाकि वतन को जानो कार्यक्रम में भाग लेनेवाले युवा और बच्चे राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे और एकता व राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को मजबूत करेंगे।
जम्मू कश्मीर के बदलते सकारात्मक परिदृश्य का उल्लेख करते हुए डॉ जितेंद्र सिंह ने कहाकि यहां शिक्षा, बुनियादी ढांचे और समग्र विकास सहित अनेक क्षेत्रोंमें बहुत सुधार दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहाकि जम्मू कश्मीर के युवाओं केलिए आज अधिक अवसर उपलब्ध हैं, वे सिविल सेवा, उच्च शिक्षा, कॉर्पोरेट जैसे क्षेत्रोंमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो उनकी बढ़ती आकांक्षाओं और क्षमताओं को दर्शाता है। छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए डॉ जितेंद्र सिंह ने कहाकि उनके पास ऐसी जानकारी, अवसर और ऐसे मंच उपलब्ध हैं, जो उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने उन्हें इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने, अपनी आकांक्षाओं पर केंद्रित रहने और समाज में सकारात्मक योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहाकि वतन को जानो जैसे कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं, इससे बच्चों को देश की विविधता का अनुभव करने केसाथ-साथ उसे एकजुट रखने वाली मूलभूत एकता काभी एहसास होता है।
गृह मंत्रालय के विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से आयोजित वतन को जानो कार्यक्रम का उद्देश्य जम्मू कश्मीर के युवाओं, बच्चों विशेषकर कमजोर वर्गों से आनेवाले बच्चों को देशभर में शैक्षिक और सांस्कृतिक भ्रमण का अनुभव कराना है। इस समूह में 251 प्रतिभागी हैं, इनमें 87 लड़कियां और 164 लड़के हैं। उनके साथ समन्वयक और देखभाल करने वाले भी हैं। यह समूह 12 अप्रैल 2026 तक चलनेवाले 12 दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा है। वे लखनऊ दिल्ली शहरों में विभिन्न ऐतिहासिक और प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं, गणमान्य व्यक्तियों से बातचीतकर उनसे अनुभव और प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और गृह मंत्रालय के जम्मू कश्मीर और लद्दाख मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव प्रशांत लोखंडे भी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]