स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत सेशेल्स राष्ट्रपतियों की गर्मजोशीभरी भेंट

'विशेष आर्थिक पैकेज से भारत सेशेल्स सहयोग को नई गति मिलेगी'

भारत सेशेल्स के विकास व सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार-द्रौपदी मुर्मु

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 10 February 2026 12:34:01 PM

warm meeting between presidents of india and seychelles

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी एवं प्रथम महिला सेशेल्स का राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया। सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के भारत के पहले राजकीय दौरे पर उनका स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहाकि भारत और सेशेल्स केबीच संबंध आपसी विश्वास व सम्मान पर आधारित हैं तथा लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा आस्था से जुड़े हैं। राष्ट्रपति ने कहाकि हिंद महासागर की लहरें और हमारे लोगों केबीच गहरे सांस्कृतिक संबंध हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि सेशेल्स भारत के महासागर विजन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, इसका उद्देश्य विकास केलिए व्यापार, सतत विकास हेतु क्षमता निर्माण और साझा भविष्य केलिए परस्पर सुरक्षा के स्तंभों के आधार पर सहयोग को और सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहाकि इस विजन केतहत भारत सेशेल्स की विकास और सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने केलिए हमेशा तैयार है। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त कियाकि भारत के घोषित विशेष आर्थिक पैकेज से सेशेल्स के स्वास्थ्य, अवसंरचना, शिक्षा, रक्षा तथा क्षमता निर्माण जैसे कई प्राथमिक क्षेत्रोंमें भारत सेशेल्स सहयोग को नई गति मिलेगी। द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि भारत सेशेल्स संयुक्त विजन: सुदृढ़ संपर्कों से स्थिरता, आर्थिक वृद्धि और सुरक्षा आनेवाले वर्षों में हमारे सहयोग केलिए एक मजबूत नींव रखेगा।
भारत सेशेल्स के राष्ट्रपतियों ने इस बातपर सहमति जताईकि भारत सेशेल्स द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त कियाकि आनेवाले वर्षों में दोनों देश अपने लोगों के पारस्परिक हितों, हिंद महासागर क्षेत्रमें शांति, स्थिरता और समृद्धि केलिए और अधिक करीब आएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि इस वर्ष सेशेल्स अपनी स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है और हम भारत सेशेल्स राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, इसलिए सेशेल्स के राष्ट्रपति की यह यात्रा एक अत्यंत विशेष समय पर हो रही है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]