स्वतंत्र आवाज़
word map

बिहार में ट्रेन पर नक्‍सली हमला, तीन मरे

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 14 June 2013 04:48:11 AM

धनबाद, बिहार। बिहार में जमुई रेलवे स्टेशन के निकट दोपहर लगभग 1.20 बजे माओवादियों के धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस पर घात लगाकर किए गए हमले में दो यात्रियों और एक आरपीएसएफ कांस्टेबल की मृत्यु हो गई। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक घटनास्थल के लिए रवाना हुए। क्षेत्र में सुरक्षित और सामान्य रूप से ट्रेन संचालन के लिए रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के लगातार संपर्क में हैं।
घटना को अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए और इस पर गहन दुख व्यक्त करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री सीपी जोशी ने मारे गए लोगों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए और गंभीर रूप से घायल एक यात्री को 1 लाख रूपए एवं मामूली रूप से घायल तीन यात्रियों और 1 ट्रेन गार्ड को 25-25 हजार रूपए की राहत राशि देने की घोषणा की। जोशी ने पत्रकारों को बताया कि सभी यात्रियों को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं सहित हरसंभव सहायता तुंरत प्रदान की गई और इस मार्ग पर सभी ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]