स्वतंत्र आवाज़
word map

नरेंद्र मोदी पिछड़े वर्गों के प्रेरणा पुंज-केशव

निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा पिछड़ा वर्ग

कानपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 21 March 2023 03:39:09 AM

working committee meeting of bjp backward class front in kanpur

कानपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा हैकि समस्त ओबीसीवर्ग को यह गर्व होना चाहिए कि विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछड़ेवर्ग से आते हैं, हमें यदि व्यक्तिगत अथवा सांगठनिक जीवन में विकास की ओर अग्रसर होना हैतो उन्हें अपना प्रेरणापुंज बनाना चाहिए। केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर के विजय कॉंटिनेंटल होटल में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ावर्ग मोर्चा की राज्य कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी संबोधित किया। पिछड़ावर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सासंद डा के लक्ष्मण, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हंसराज अहीर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी दयाशंकर सिंह, सहप्रभारी पूनज बजाज भी उपस्थित थे। केशव प्रसाद मौर्य ने कहाकि जबसे पिछड़ावर्ग मोर्चे की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण और प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप को मिली है, उन्होंने अपनी कुशलता और संगठनात्मक क्षमता से भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चे को संगठन के पटल पर अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ाकर दिया है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कहाकि इस बैठक से हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक बूथ पर 10 से 100 तक की संख्या में ओबीसी मोर्चे के कार्यकर्ता तैयार करने चाहिएं और सभीको आगामी चुनाव में पूरी सक्रियता से लगना चाहिए। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की देन हैकि आज देश के 3.5 करोड़ से अधिक ग़रीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का मकान और छत मिली है, मिल रही है, इसके साथ अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहाकि यह सिर्फ और सिर्फ भाजपा और नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और स्पष्ट नेतृत्व की देन है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहाकि विश्व में आज जब कोई देश किसी संकट में होता हैतो उसे भारत और तिरंगे झंडे का सहारा लेना पड़ता है। कार्यसमिति के समापन सत्र में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का उद्बोधन हुआ, जिसमें उन्होंने नगर निकाय चुनावों का उल्लेख करते हुए कहाकि ये चुनाव ओबीसी आरक्षण के आधार पर ही होंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहाकि सपा और कांग्रेस पूर्णतः परिवारवादी पार्टी हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, जिसमें निर्णय सदैव कार्यकर्ता को प्राथमिकता देते हुए होते हैं।
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहाकि भाजपा संगठन लगातार विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच संपर्क और संवाद स्थापित कर रहा है, भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्य भाजपा संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ग़रीबों, दलितों, वंचितों, पिछड़ों समेत समाज के हरवर्ग के विकास केलिए कामकर रही है। उन्होंने कहाकि पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की जनता के बीच सक्रियता,जनता से संवाद, केंद्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों का परिणाम हैकि आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव एकजुट होकर सफलता और विश्वास केसाथ लड़े जाएंगे और भाजपा को पूर्व की भांति जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने कहाकि विपक्षी दल हमेशा मोदी-योगी के विरुद्ध नकारात्मक प्रचार करते हैं, उन्हें जन सरोकारों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहाकि सपा, बसपा, कांग्रेस हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है और उसके बलपर सत्ता हथियाना चाहती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहाकि विपक्षी दल सीजनल राजनीति करते हैं, जब चुनाव सामने देखते हैं, उस वक्त सक्रिय होते हैं और सत्ता हथियाने केलिए सभी हथकंडे आज़माते हैं। भूपेंद्र चौधरी ने कहाकि सपा की ओछी राजनीति है, जिसको जनता भलीभांति जानती और समझती है। उन्होंने कहाकि जनता एकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विश्वास जताने जा रही है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने आगामी कार्यक्रमों के क्रियांवयन केलिए विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षण किया, जिसमें मुख्यत 31 मार्च तक मंडल तक की सभी कमेटियों को पूर्ण करने, 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पिछड़ावर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अभियान गांव-गांव चलो, घर-घर चलो के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को गांव के प्रत्येक घरों तक पहुंचाना है, ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर तक सभी पदाधिकारी दस-दस गांव गोद लेकर यह अभियान सफल बनाएं।
राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने 6 अप्रैल भाजपा का स्थापना दिवस, 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती तथा 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में पूरी व्यवस्था केसाथ कार्यक्रम करने के भी निर्देश दिए। नरेंद्र कश्यप ने विश्वास व्यक्त कियाकि भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर निकाय व लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करेगा। ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ के लक्ष्मण ने कहाकि कांग्रेस के 60 वर्ष के शासनकाल में वह सम्मान नहीं मिला जो भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहाकि नरेंद्र मोदी के ही नेतृत्व में देश में पहली बार केंद्रीय विद्यालयों व नवोदय विद्यालयों से लेकर एमबीबीएस, नीट जैसी बड़ी संस्थाओं में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहाकि भाजपा में ही ओबीसी के हित सुरक्षित हैं। कार्यसमिति बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, प्रदेश महामंत्री विनोद यादव, संजय पटेल, रामचंद्र प्रधान, जयप्रकाश कुशवाहा, मनीष योगी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, भरत राजपूत, मनोज राजपूत, वीरपाल, ज्योति सोनी, विमलेश वर्मा, प्रवीण कुशवाहा, विजय गुप्ता, श्याम बाजार, शिवमंगल राठौर, श्याम बाजपेयी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]