स्वतंत्र आवाज़
word map

'हर नागरिक की सोच नारी के प्रति सम्मान की हो'

नवभारत टाइम्स की विमन बाइक रैली में राष्ट्रपति का वीडियो संदेश

'बेटियां हमेशा निडर होकर आत्मविश्वास से आगे बढ़ें हमारा लक्ष्य है'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 13 March 2023 11:48:15 AM

women bike rally of navbharat times

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वीडियो संदेश के माध्यम से कल देश की राजधानी नई दिल्ली में नवभारत टाइम्स की ऑल विमन बाइक रैली के फ्लैग ऑफ समारोह की शोभा बढ़ाई। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहाकि महिलाएं सुरक्षित हैं तो परिवार सुरक्षित है, परिवार सुरक्षित है तो समाज सुरक्षित है और समाज सुरक्षित तो देश सुरक्षित है। उन्होंने कहाकि हमारे संविधान के अनुसार भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य हैकि वह ऐसी प्रथाओं को छोड़ें जो महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध हैं, इस मौलिक कर्तव्य को निभाने केलिए आवश्यक हैकि प्रत्येक नागरिक की सोच नारी केप्रति सम्मानपूर्ण हो। उन्होंने कहाकि महिलाओं केप्रति सम्मानपूर्ण आचरण की नींव परिवार में ही रखी जा सकती है। उन्होंने सभी माताओं और बहनों से आग्रह कियाकि वे अपने बेटों और भाईयों में सभी महिलाओं को सम्मान देने के मूल्यों को विकसित करें। उन्होंने कहाकि परिवार केसाथ शिक्षकों काभी यह दायित्व हैकि वे विद्यार्थियों में महिलाओं केप्रति सम्मान और संवेदनशीलता की संस्कृति को मजबूत करें।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लड़कियों से कहाकि प्रकृति ने महिलाओं को मां बनने की क्षमता दी है और जिसमें मातृत्व की क्षमता है, उसमें नेतृत्व की क्षमता स्वाभाविक रूपसे विद्यमान है। उन्होंने कहाकि तमाम सीमाओं और चुनौतियों के बावजूद महिलाओं ने अपने अदम्य साहस और कौशल के बल पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। राष्ट्रपति ने कहाकि मीडिया से अपेक्षा की जाती हैकि वे अपने विज्ञापनों, समाचारों और कार्यक्रमों में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा केप्रति पूरी संवेदनशीलता रखें। उन्होंने कहाकि आत्मनिर्भर भारत और नए भारत के निर्माण का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब हमारी बेटियां आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना केसाथ आगे बढ़ेंगी। उन्होंने नवभारत टाइम्स की ऑल विमन बाइक रैली में भाग लेने वाली बेटियों की सराहना की और महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस रैली केलिए समाचारपत्र समूह को भी बधाई दी। उन्होंने कहाकि उन्हें बताया गया हैकि इस रैली के आयोजन की शुरुआत वर्ष 2012 के दिसंबर महीने में दिल्ली में एक बेटी केसाथ किएगए अमानवीय कृत्य से उत्पन्न हुए भय के वातावरण को बदलने के उद्देश्य से की गई थी, उस जघन्य अपराध ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बताया गयाकि वर्ष 2013 में ऑल विमन बाइक रैली में लगभग 300 बेटियों ने भाग लिया था तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराध के अंधकार में अपने आत्मविश्वास का प्रकाश फैलाया था। राष्ट्रपति ले दोहरायाकि इस रैली को वह महिलाओं की सुरक्षा, उनके आत्मविश्वास, सशक्तीकरण और प्रगति के प्रतीक के रूपमें देखती हैं और हमारी बेटियों के सुरक्षित जीवन में भावी पीढ़ियों की सुरक्षा निहित है। उन्होंने कहाकि महिलाओं की गरिमा के महत्व को ध्यान में रखकर हमारे संविधान में कहा गया हैकि भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगाकि वह ऐसी प्रथाओं का त्याग करे, जो स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध हैं, इस मूल कर्तव्य का पालन करने केलिए आवश्यक हैकि प्रत्येक नागरिक की सोच महिलाओं केप्रति सम्मान से परिपूर्ण हो। राष्ट्रपति ने कहाकि महिलाओं ने ऐसे अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रभावी उपस्थिति बनाई है, जहां कुछ समय पहले तक उनके प्रवेश केबारे में सोचा भी नहीं जा सकता था। उन्होंने आशा व्यक्त कीकि ऐसे आयोजनों का संदेश हमारे देश के गांव-गांव और नगर-नगर तक पहुंचेगा, दूर-सुदूर गांवों में रहने वाली हमारी बेटियां सदैव निडर महसूस करें तथा आत्मविश्वास केसाथ जीवन में आगे बढ़ें, यही हम सबका लक्ष्य होना चाहिए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]