स्वतंत्र आवाज़
word map

द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक जीत!

'देश और समाज की सेवा में समर्पित और सभी के लिए प्रेरणादायी'

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू को मिलकर दी बधाई

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 22 July 2022 11:28:20 AM

union home minister amit shah congratulates draupadi murmu

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद पर चुने जाने के ऐतिहासिक क्षण पर नई दिल्ली में उनके निवास पर जाकर उनसे भेंट करके उन्हें शुभकामनाएं दीं। गृहमंत्री अमित शाह ने एक ट्वीट में द्रौपदी मुर्मू के व्यक्तित्व एवं जीवन संघर्षों का जिक्र करते हुए कहाकि वे जिन विषम परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए देश के इस सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं, वो हमारे लोकतंत्र की अपार शक्ति को दर्शाता है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहाकि इतने संघर्षों केबाद भी द्रौपदी मुर्मू ने जिस नि:स्वार्थ भावसे खुदको देश और समाज की सेवा में समर्पित किया है, वो सभी केलिए प्रेरणादायी है। गृहमंत्री ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के सहयोगियों, अन्य राजनीतिक दलों और निर्दलीय जनप्रतिनिधियों का जनजातियों की गौरव द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में बढ़चढ़कर मतदान करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहाकि उन्हें विश्वास हैकि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूपमें द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल देश को और भी गौरवांवित करेगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]