स्वतंत्र आवाज़
word map

महिला त्रि-सेवा पर्वतारोहण दल रवाना

माउंट मणिरंग पर सफलतापूर्वक पर्वतारोहण किया है

'भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का प्रतीक'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 20 August 2021 12:48:08 PM

women's tri-service mountaineering team

नई दिल्ली। भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल के प्रतीक 'आजादी के अमृत महोत्सव' केलिए स्मरणीय गतिविधियों के अंतर्गत भारतीय वायुसेना ने वायुसेना स्टेशन नई दिल्ली से एक महिला त्रि-सेवा पर्वतारोहण दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम ने 15 अगस्त 2021 को माउंट मणिरंग 21,625 फीट पर सफलतापूर्वक पर्वतारोहण किया है। माउंट मणिरंग हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है, जो किन्नौर और स्पीति जिलों की सीमा पर है। चोटी के करीब मणिरंग दर्रा है, जो वाहन चलाने योग्य सड़क बनने से पहले स्पीति और किन्नौर के बीच शुरुआती व्यापार मार्गों में से एक था।
महिला त्रि-सेवा का 15 सदस्यीय अभियान दल का नेतृत्व भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर भावना मेहरा ने किया। टीम के अन्य सदस्य जिन्होंने शिखर पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, उनमें हैं-विंग कमांडर भावना मेहरा, लेफ्टिनेंट कर्नल गीतांजलि भट्ट, विंग कमांडर निरुपमा पांडे, विंग कमांडर व्योमिका सिंह, विंग कमांडर ललिता मिश्रा, मेजर उषा कुमारी, मेजर सौम्या शुक्ला, मेजरवीनू मोर, मेजर रचना हुड्डा, लेफ्टिनेंट कमांडर सिनो विल्सन और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कोमल पाहुजा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]