स्वतंत्र आवाज़
word map

सेना प्रमुख का डीएसएससी में व्याख्यान

'डीएसएससी पेशेवर सैन्य शिक्षा के लिए उत्कृष्टता केंद्र'

'सीमा चुनौती व सेना के भविष्य रोडमैप' पर व्याख्यान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 6 April 2021 05:07:05 PM

army chief lecture at dssc

वेलिंगटन (तमिलनाडु)। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने तमिलनाडु में रक्षा डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन में 76वें स्टाफ कोर्स में भाग लेने वाले संकाय और अधिकारियों को 'पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर हुई घटनाएं एवं भारतीय सेना के भविष्य के रोडमैप पर उनका प्रभाव' विषय पर एक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपनी सीमाओं पर नए सिरे से चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने छात्रों को सभी घटनाक्रमों से अवगत रहने की जरूरत का आह्वान किया।
डीएसएससी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एमजेएस कहलों ने सेना के तीनों अंगों के बीच संयुक्तता पर व्यावसायिक सैन्य प्रशिक्षण के विशिष्ट संदर्भ के साथ चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों और नई पहलों के समावेश पर सेना प्रमुख को अपडेट दिया। सेना प्रमुख को पेशेवर सैन्य शिक्षा के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूपमें डीएसएससी की भूमिका को बढ़ाने की दिशा में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और ढांचागत विकास में किए जा रहे बदलावों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कोविड-19 महामारी की बाधाओं के बावजूद प्रशिक्षण की बेहतर स्थिति बनाए रखने के लिए कॉलेज की सराहना की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]