स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत-यूके के बीच सैन्याभ्यास अजेय वारियर

यूके सेलिसबरी मैदान में व्याख्यान, प्रदर्शन और अभ्यास

एक-दूसरे के समृद्ध परिचालन अनुभवों का होगा लाभ

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 13 February 2020 03:26:29 PM

military exercise between india and united kingdom army

लंदन। भारत और यूनाइटेड किंगडम सेना के बीच सैन्य अभ्यास अजेय वारियर-2020 का पांचवा संस्करण आज यूनाइटेड किंगडम के सेलिसबरी मैदान में शुरु हो चुका है। सैन्य अभ्यास अजेय वारियर का उद्देश्य शहरी और अर्ध शहरी दोनों क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी और काउंटर आतंकवादी अभियानों में सैनिकों का प्रशिक्षण प्रदान करना है। सैन्य अभ्यास अजेय वारियर को भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच लंबे समय तक रणनीतिक संबंधों के चमकदार उदाहरण के रूपमें माना जा सकता है। सैन्य अभ्यास अजेय वारियर के हिस्से के रूपमें काउंटर इंसर्जेंसी और काउंटर आतंकवादी अभियानों से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान, प्रदर्शन और अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं।
भारत और यूनाइटेड किंगडम सेनाएं ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए अपने बहुमूल्य अनुभवों को भी साझा करेंगी, जहां जरूरत पड़ने पर संयुक्त अभियान के लिए ड्रिल और प्रक्रियाओं को भी परिष्कृत करें। सैन्य अभ्यास अजेय वारियर-2020 का समापन 72 घंटों के संयुक्त अभ्यास के साथ होगा, जो आतंकवादियों के खिलाफ काउंटर ऑपरेशन के दौरान संयुक्त ऑपरेशन पर ध्यान केंद्रित करेगा। दोनों लोकतांत्रिक देशों की सेनाओं को एकसाथ प्रशिक्षित करने और एक-दूसरे के समृद्ध परिचालन अनुभवों से एकसाथ लाभ प्राप्त करने के लिए सैन्य अभ्यास अजेय वारियर-2020 एक महत्वपूर्ण पहल है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]