स्वतंत्र आवाज़
word map

सूर्य प्रताप शाही की अटल संदेश यात्रा शुरू

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 01 April 2013 01:44:43 AM

atal sandesh yatra

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में देवरिया जिले में तरकुल्वा में अटल संदेश यात्रा शुरू हुई, इससे पहले वहां पर एक बड़ी जनसभा भी हुई, जिसमें सूर्यप्रताप शाही ने उत्तर प्रदेश में सपा सरकार को खराब कानून व्यवस्था को लेकर और केंद्र सरकार को भ्रष्टाचार घोटाले, मंहगाई और देश की सुरक्षा को संकट में डालने को लेकर जमकर ललकारा।
अटल संदेश यात्रा का उद्देश्य अटल बिहारी बाजपेयी के शासनकाल और भारतीय जनता पार्टी शासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और केंद्र व प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार, मंहगाई, जनविरोधी और तुष्टिकरण की नीतियों का पर्दाफाश करना बताया गया है। यह यात्रा 3 से 4 चरणों में होगी। प्रथम चरण की यात्रा शुरू हो चुकी है और द्वितीय चरण की यात्रा 6 से 10 अप्रैल तक होगी। दस अप्रैल को देवरिया लोकसभा के रामपुर कारखाना विधानसभा में इस यात्रा का समापन होगा।
लखनऊ में भाजपा की प्रदेश सहमीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल ने बताया किअटल संदेश यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। देवरिया में संदेश यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जनमेजय सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, महेंद्र सिंह यादव, जयप्रकाश निषाद, सज्जन मणि, मार्कंडेय शाही, सुनील सिंह, वीरेंद्र जायसवाल, वेदव्यास सिंह, प्रकाश सिंह, नथुनी सिंह, अंगद तिवारी, सचिदानंद राय सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]