स्वतंत्र आवाज़
word map

आइसना की गाडरवारा कार्यकारिणी का चुनाव

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 22 March 2013 06:28:24 AM

गाडरवारा, मध्यप्रदेश। पत्रकारों के संगठन आइसना की गाडरवारा गेस्ट हाउस में तहसील स्तरीय बैठक हुई। इसमें आल इंडिया स्माल न्यूज़ पेपर एसोसिएशन आइसना के प्रांतीय महासचिव विनय जी डेविड की अध्यक्षता में आइसना की तहसील स्तर कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से अश्विनी जैन अध्यक्ष, सतीश लमानिया उपाध्यक्ष, प्रहलाद कौरव सचिव, मेजर राकेश शर्मा संयोजक, राजीव जैन और शैलेंद्र जैन सह सचिव, अरूण श्रीवास्तव और राजेश शर्मा संगठन सह सचिव, जगदीश राव कोषाध्यक्ष, पवन प्रतवानी मीडिया प्रवक्ता, प्रदीप चौकसे, यशवंत कौरव, आनंद अवस्थी एवं मनोज कौरव कार्यकारिणी सदस्य, नरसिंहपुर के सलामत खान को प्रदेश सचिव एवं नीरज राय को जबलपुर के संभागीय संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]