
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में भारतीय सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि जापान जैसा देश, आकी सीजन का ये वातावरण सच में एक अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात विशेष है, क्योंकि उन्हें जापान में बसे भारतीयों से साल 2016 में मिलने का मौका मिला था, उसके बाद आज मिल रहा हूं। नरेंद्र मोदी ने इस मौके...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज जापान की राजधानी टोक्यो रवाना हुए। उन्होंने 28-29 अक्टूबर को अपनी जापान यात्रा पर कहा कि वे प्रधानमंत्री के रूपमें सितंबर 2014 में जापान की अपनी पहली यात्रा के बाद से प्रधानमंत्री शिंजो आबे से 12वींबार मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014...

केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और डिजिटल एकल बाज़ार के लिए यूरोपीय आयुक्त एवं यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष एंड्रस ऐनसिप ने आज नई दिल्ली में डिजिटल संचार, डिजिटल अर्थव्यवस्था और समाज विषय पर सहयोग के बारे में चर्चा की। भारत और यूरोपीय संघ ने इस बात पर बल दिया कि डिजिटल संचार और टेक्नोलॉजी समाज, व्यवसाय...

भारत और बांग्लादेश ने व्यापार और जहाजों के आवागमन के लिए दोनों देशों के बीच अंतर्देशीय तथा तटीय जलमार्ग संपर्क बढ़ाने के संबंध में कई महत्वपूर्ण समझौते किए हैं। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए भारत सरकार में नौवहन सचिव गोपाल कृष्ण और उनके बांग्लादेश के समकक्ष मोहम्मद अब्दुस्समद ने बताया कि दोनों देशों ने समझौते...

भारत सरकार में नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने दिल्ली में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पर्यटन मंत्री पॉल पापालिया से मुलाकात की। मुलाकात का उद्देश्य भारत और पर्थ के बीच सीधी नॉन-स्टॉप विमान सेवा शुरू करने के लिए पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई सरकार से सहमति प्राप्त करना था। जयंत सिन्हा ने कहा कि वार्ता सकारात्मक और सहमति...

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में चीन के स्टेट काउंसलर एवं सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री झाओ केझी के साथ भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर प्रथम उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। दोनों नेताओं ने सार्वजनिक सुरक्षा के पारस्परिक हित के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस्लामिक और सभी तरह के आतंकवाद...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने एएसईएम सम्मेलन के दौरान ब्रुसेल्स के ईयू मुख्यालय पर पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के साथ द्विपक्षीय स्तर पर बातचीत की। उपराष्ट्रपति ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री को जनवरी 2017 में उनकी भारत की यात्रा को ताजा किया, जब उन्हें प्रवासी भारतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।...

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने दूरभाष पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने उन्हें बताया कि वे समाचार माध्यम के एक हिस्से में आई उन रिपोर्टों को सिरे से खारिज करते हैं, जिनमें उनके हवाले से कहा गया है कि भारत किसी रूपमें श्रीलंका के राष्ट्रपति और एक पूर्व रक्षा सचिव...

भारत सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कृषि भवन नई दिल्ली में भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत केनेथ आई जस्टर से भेंट की। कृषिमंत्री इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए द्विपक्षीय सम्बंधों को और अधिक मजबूत बनाने के मुद्दों पर हुई वार्ता के बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने...

तेल और गैस क्षेत्र के भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के दौरान अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों और सीईओ ने कारोबार में सुगमता, विशेषकर भारत के ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए केंद्र सरकार के चार वर्ष में विभिन्न कदमों...

भारत-अजरबैज़ान अंतर-सरकारी आयोग की व्यापार और आर्थिक, विज्ञान तथा टेक्नॉलोजी सहयोग पर पांचवी बैठक नई दिल्ली में 11-12 अक्टूबर को हुई। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु और अजरबैज़ान के पर्यावरण तथा प्राकृतिक संसाधन मंत्री मुख्तार बाबायेव ने संयुक्त रूपसे इस बैठक की अध्यक्षता की। दोनों देशों ने वर्तमान आर्थिक...

फ्रांस की रक्षामंत्री फ्रलोरेंस पार्ली के निमंत्रण पर फ्रांस की अपनी पहली यात्रा पर गईं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने पेरिस में द इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक रिसर्च में ‘एक बहुध्रुवीय विश्व में भारत-फ्रांस रक्षा अनुबंध’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा खासतौर से रक्षा सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों...

मलेशिया के मानव संसाधन मंत्री एम कुलासेगरन की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से भेंट की। दोनों नेताओं के बीच बैठक के दौरान भर्ती एवं प्रशिक्षण के साथ-साथ सार्वजनिक सेवाओं के अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय...

केंद्रीय वाणिज्य उद्योग और उपभोक्ता एवं खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री सीआर चौधरी ने भारत-पश्चिम अफ्रीका परियोजना भागीदारी पर नाइजीरिया के अजूबा शहर में भारतीय उद्योग परिसंघ और एक्जिम बैंक के संयुक्त क्षेत्रीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। नाइजीरिया के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के...

केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनियों से भारत के खनिज और धातु क्षेत्र में निवेश करने का आग्रह किया है। इस्पात मंत्री ने दिल्ली में खनिज और धातु-परिदृश्य 2030 विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि भारत के खनिज क्षेत्र की क्षमता काफी अधिक है...