केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और वियतनाम के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री त्रान देई क्वांग ने सज़ायाफ्ता कैदियों के हस्तांतरण की संधि पर आज नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए। इस संधि से वियतनाम में सज़ा काट रहे भारतीय कैदियों को अपनी शेष सज़ा भारत में पूरी करनी होगी। इससे उन्हें अपने परिवार से मिलने में सुविधा होगी...

भारत के उप-राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी की राजकीय यात्रा पर जारी पेरू-भारत संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि पेरू और भारत के बीच राजनयिक संबध स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर पेरू गणराज्य के राष्ट्रपति ओलांटा हुमाला तासो के साथ विशेष बैठक की गई। दोनों पक्षों ने इस पर संतोष व्यक्त किया कि द्विपक्षीय व्यापार...

भारत-पेरू साहित्य समारोह के साथ शुक्रवार को पेरू में भारतीय सांस्कृतिक समारोह की औपचारिक घोषणा की गई। शानदार भारतीय सांस्कृतिक समारोह के साथ ही पेरू की 1998 के बाद उच्चस्तरीय द्विपक्षीय यात्रा पर भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी आए हैं। समारोह में दीर्घकालीन, समृद्ध और विविध भारतीय सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन...
संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय में मंत्री पवन सिंह घटोवार के नेतृत्व में भारतीय सद्भावना शिष्टमंडल 26 से 28 अक्टूबर तक तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर वहां की यात्रा पर रवाना हुआ। भारत-आर्मेनिया मैत्री को मजबूत करने के लिए संसदीय शिष्टमंडल 29 अक्टूबर को आर्मेनिया जाएगा। सद्भावना शिष्टमंडल अपने साथ भारत...
भारत ने उत्तर प्रदेश जल क्षेत्र पुनर्गठन परियोजना चरण-2 के लिए विश्व बैंक के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कल उत्तर प्रदेश जल क्षेत्र पुनर्गठन परियोजना चरण-2 हेतु 360 मिलियन डॉलर (समराशि) ऋण के लिए विश्व बैंक के साथ समझौते पर ये हस्ताक्षर हुए। इस समझौते पर भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग में संयुक्त सचिव निलय मिताश और विश्व बैंक की ओर से विश्व बैंक...

उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी 25 अक्टूबर से 2 नवंबर 2013 तक पेरू, क्यूबा और ब्रिटेन की सरकारी यात्रा यात्रा पर गए हैं। उप राष्ट्रपति के रूप में पेरू और क्यूबा की उनकी यह पहली यात्रा है। उनके साथ मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, चार सांसद, वरिष्ठ अधिकारी और मीडिया के प्रतिनिधि भी गए हैं। उप राष्ट्रपति...

भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज बीजिंग में सेंट्रल पार्टी स्कूल में अपने भाषण में कहा है कि समकालीन चीन की शासन प्रणाली में इस स्कूल के विशिष्ट स्थान और चीनी समाज के उल्लेखनीय परिवर्तन में इसके योगदान से दुनिया परिचित है। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप में से कई चीन के भविष्य के विकास को आकार देने में एक निर्णायक...

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और फ्रांसीसी दूतावास का भारत और फ्रांस प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच सहमति के 11 ज्ञापनों (एमओयू) का साक्षी बना। विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री एस जयपाल रेड्डी की उपस्थिति...

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भारत और चीन के बीच सीमा प्रश्न बहुत जटिल और संवेदनशील है, सीमा प्रश्न के हल के लिए हमने विशेष प्रतिनिधित्व तंत्र स्थापित किया है, ये विशेष प्रतिनिधित्व अथक मेहनत के बाद राजनीतिक मानदंड तय कर पाया है और सीमा विवाद निपटारे के लिए नियम के दिशा निर्देश दे रहा है। उन्होंने कहा कि समझौते...

भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मीडिया को जारी वक्तव्य में कहा है कि दोनों ने रक्षा, ऊर्जा, उच्च प्रौद्योगिकी, व्यापार, निवेश, अंतरिक्ष, विज्ञान, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन में सहयोग की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है, हमने इस बात पर गौर किया है कि कमजोर वैश्विक आर्थिक वातावरण...

भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मास्को स्टेट इंस्टिच्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन से डॉक्टरेट की मानक उपाधि प्राप्त करते हुए कहा है कि उन्हें इस महान संस्थान के गौरवशाली इतिहास और रूस की अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति में इसके व्यापक सहयोग के बारे में पता है, यह कार्यक्रम रूस का भारत के लोगों के प्रति स्नेह और दोनों...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद जनसंख्या और विकास में सहभागी (पीपीडी) की 23 अक्तूबर को पेइचिंग में होने वाली 18वीं वार्षिक बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे। भारत पीपीडी का अध्यक्ष है और मातृत्व, नवजात शिशु एवं बाल स्वास्थ्य में सहभागिता (पीएमएनसीएच) का सह-अध्यक्ष है। पीपीडी एक अंतर-सरकारी पहल है, जिसका...

रूस और चीन की यात्रा पर रवाना होते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक वक्तव्य में कहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर मास्को में 14वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेना और उसके बाद प्रधानमंत्री ली खुछियांग के निमंत्रण पर चीन की यात्रा पर पेइचिंग जाना उनकी बहुत महत्वपूर्ण यात्राएं हैं। मैं...

भारत की संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटौच ने बेलारुस के मिंस्क में वहां के संस्कृति मंत्री बार्यस के साथ दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तीन वर्षीय कार्यक्रम पर हस्ताक्षर करने के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक क्षेत्रों में प्रगाढ़ता और निकटता...

हंगरी के प्रधानमंत्री ओर्बन की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान आयोजित रात्रि भोज पर उनका और उनके शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दोनों देशों के महान संबंधों की चर्चा की। ओर्बन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप त्यौहारों के मौसम में भारत पधारे हैं, इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि इससे...