स्वतंत्र आवाज़
word map

भारतीय रेलवे में बहुआयामी बदलाव

कामकाज में पारदर्शिता व जबावदेही को बढ़ावा

रेलमंत्री ने की रेल दृष्टि डैशबोर्ड की शुरूआत

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 25 February 2019 06:13:26 PM

piyush goyal launching the rail drishti dashboard

नई दिल्ली। भारत सरकार में रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय रेलवे के सभी प्रयासों को सम्मिलित करते हुए और पारदर्शिता एवं जबावदेही को बढ़ावा देने के लिए रेल दृष्टि डैशबोर्ड की शुरूआत की, जो यह विभिन्न स्रोतों से एक ही स्थान पर जानकारी एकत्र करेगा और देश के प्रत्येक नागरिक को प्रमुख आंकड़ों और मापदंडों तक पहुंच प्रदान करेगा। इस डैशबोर्ड तक डेस्कटॉप, लेपटॉप अथवा मोबाइल उपकरण जैसे फोन अथवा टेबलेट का इस्तेमाल करते हुए पहुंच बनाई जा सकती है। यह एप्लिकेशन मोबाइल जनता के आसान इस्तेमाल के लिए मोबाइल अनुकूल है। डैशबोर्ड का यूआरएल raildrishti.cris.org.in है। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव, रेलवे बोर्ड के सदस्य, एमडी सीआरआईएस और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। रेलमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अपना ध्यान मुख्य रूपसे जनता पर केंद्रित किया है और वह प्रत्येक किसान, युवा, ग़रीब, मध्यम वर्ग और ऐसे सभी लोगों के प्रति जवाबदेह बन गई है, जिनका इस सरकार के साथ किसी भी प्रकार का संबंध है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली सरकार है, जिसने हर वर्ष जनता को अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर प्रकार की जानकारी के लिए मीडिया और डिजिटल मंचों का इस्तेमाल किया है, सभी मंत्रालयों के कामकाज में पारदर्शिता लाने का काम किया है।
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने गांधीजी को उधृत किया कि मेरे लिए लोकतंत्र वह है, जो कमजोर लोगों को भी मजबूत लोगों की तरह समान अवसर देता है। उन्होंने कहा कि रेलवे की परियोजनाओं के बारे में भारत की जनता को जागरुक करने के लिए रेल दृष्टि डैशबोर्ड की शुरूआत की गई है, जिसके जरिए ग्राहक अथवा रेल यात्री देशभर में भारतीय रेलवे में बहुआयामी बदलाव देख सकेंगे। यह डैशबोर्ड हर प्रकार की जानकारी किसी भी समय, कहीं भी किसी को भी उपलब्ध कराने में मदद करेगा। पीयूष गोयल ने रेल दृष्टि साइट को सरल, यूजर फ्रेंडली आसानी से मार्गनिर्देशन करने वाली बनाने की सलाह दी। डैशबोर्ड पर उपलब्ध जानकारी को 15 यूजर फ्रेंडली श्रेणियों में बाटा गया है जैसे-भारतीय रेलवे के चार प्रमुख मापदंडों के बारे में जानकारी देता है, जिसमें यात्री आरक्षण, अनारक्षित टिकटिंग, फ्रेट अर्निंग और फ्रेट लोडिंग शामिल हैं। विभिन्न अवधियों के लिए प्रत्येक अव्यवों के मापदंड दर्शाए गए है। भारतीय रेलवे के किसी भी स्टेशन के बारे में जानकारी इस टेब में देखी जा सकती है। यात्री पेश की गई किसी भी डिजिटल सेवा को देख सकते हैं और उसका लाभ उठा सकते हैं।
रेल दृष्टि डैशबोर्ड में 6 सेवाएं पीएनआर पूछताछ, ओडीसी आवेदन पूछताछ, शिकायत पूछताछ, टेंडर संबंधी पूछताछ, श्रमिक पूछताछ और मालभाडा संबंधी पूछताछ शामिल हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए यहां 8 महत्वपूर्ण रेलवे वेबसाइटों के लिंक उपलब्ध हैं। यात्री अब भारतीय रेलवे के नेटवर्क पर किसी भी ट्रेन पर निगरानी रख सकते है। यात्रियों को ट्रेन के साथ-साथ हाउस कीपिंग कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। विशेष ट्रेनों को देखने के लिए फील्टर भी मौजूद है। डैशबोर्ड आईआरसीटीसी की विभिन्न रसोई में लगे कैमरों से जानकारी दे सकता है। यात्री अब देख सकते है की उन्हें ट्रेन में दिया जाने वाला भोजन कैसे पक रहा है और कैसे पैक हो रहा है। इस वर्ग में शिकायत प्रबंधन प्रणाली के जरिए मिलने वाली शिकायतों की स्थिति देखी जा सकती है। इसमें हल की गई और लंबित शिकायतों की संख्या दिखाई देती है। डैशबार्ड के जरिए क्षेत्रवार और मंडल वार अलग-अलग शिकायत का प्रकार देखा जा सकता है। डैशबोर्ड के लिए भारतीय रेलवे की संपूर्ण उपलब्धियों और विभिन्न राज्यों में रेलवे की उपलब्धियों को देखा जा सकता है। यह भारतीय रेलवे नेटवर्क पर यात्रियों के अनुभव बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई कुछ प्रमुख पहलों की प्रगति की निगरानी करता है। यह काम से पहले और काम के बाद नेटवर्क में विभिन्न क्षेत्रों की छवि को दर्शाता है।
भारतीय रेलवे में यह यात्रा के सांस्कृतिक पहलू को दर्शाता है। इस टेब में चार प्रमुख वर्ग हैं, इनमें रेल विरासत, स्मरणीय यात्राएं, मार्गों, ट्रेनों, सेलूनों की चौतरफा यात्रा और आईआरसीटीसी पर्यटन डेस्क, जो महत्वपूर्ण जानकारी और पर्यटन सेवाएं प्रदान करता हैं। यह वर्ग रेलवे ठेकेदारों के साथ कार्यरत असंगठित क्षेत्र के बारे में जानकारी प्रदान करता है। डैशबोर्ड में कैज्यूल कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतनमान की मात्रा उपलब्ध है। इसे विभिन्न समय अवधियों के लिए विभागवार और क्षेत्रवार भी देखा जा सकता है। यह इस बात को सुनिश्चित करने का प्रयास है कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनका भुगतान किया जा रहा है। आपूर्तिकर्ताओं को रेलवे द्वारा भुगतान के लिए बिलों की आवश्यकता होती है और अवधिवार उनकी विचाराधीनता को डैशबोर्ड में देखा जा सकता है। यह वर्ग भारतीय रेलवे के नेटवर्क में मालभाड़े से आमदनी को दर्शाता है। अलग-अलग क्षेत्रों और वस्तुओं के साथ एक दिन, एकसप्ताह, एक महीने और एक वर्ष की आमदनी को देखा जा सकता है। नौ प्रमुख मालभाड़ा वस्तुओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। अलग-अलग क्षेत्रों और वस्तुओं के साथ एक दिन, एक सप्ताह, एक महीने और एक वर्ष में रेकों की संख्या और चढ़ाए जाने वाले और उतारे जाने वाले माल की मात्रा प्रदान की गई है। 9 प्रमुख मालभाड़ा वस्तुओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इस वर्ग में यात्रियों के आरक्षण और अनारक्षित टिकेटिंग से आमदनी दर्शाई गई है।
यात्री टिकटों की संख्या और आमदनी को देखा जा सकता है, साथ ही अनारक्षित टिकटिंग में उपनगर, गैरउपनगर और मोबाइल बुकिंग देखी जा सकती है। भारतीय रेलवे के व्यय के विवरण कार्यों को देखा जा सकता है। चार विभिन्न अवधियों के आंकड़े दिए गए है-दिन के दौरान, पिछले 7 दिन के दौरान, महीने के दौरान और वर्ष के लिए कार्य। भारतीय रेलवे के मालभाड़ा व्यवसाय के बारे में जानकारी तक पहुंच प्रदान करता है। यह ग्राहकों को अपने खेप पर नज़र रखने में मदद करती है। यह विभिन्न टर्मिनलों और संबद्ध शीर्ष अधिकारियों, मांगपत्र स्थिति, वर्तमान मालभाड़ा दरों, रेक आवंटन योजना, लागू प्रतिबंधों आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। टेब में मालभाड़ा और अन्य आंकड़ें भी उपलब्ध हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]