स्वतंत्र आवाज़
word map

श्याम बेसरा को साहित्य अकादमी सम्मान

संथाली भाषा में उपन्यास 'मारोम' के लिए सम्मानित

भारतीय रेलवे और डीआरएम आसनसोल ने दी बधाई

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 10 December 2018 05:50:03 PM

shyam sundar besra is honored with sahitya akademi award

नई दिल्ली। भारतीय पूर्वी रेलवे के आसनसोल डिविजन में मुख्य टिकट निरीक्षक श्याम सुंदर बेसरा को प्रतिष्ठत साहित्य अकादमी सम्मान प्रदान किया गया है। उन्हें संथाली भाषा में उनके उपन्यास ‘मारोम’ के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उनका यह उपन्यास संथाल परगना के प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक परिस्थितयों पर आधारित है। श्याम सुंदर बेसरा ने अपने उपन्यास में स्वतंत्रता के बाद संथाल क्षेत्र में दुमका में मसानजोर बांध तथा चितरंजन में लोकोमोटिव कार्याशाला स्थापित किए जाने के बाद की स्थितियों को चित्रित किया है।
श्याम सुंदर बेसरा की दो साहित्य कृतियां ‘दुल्लर खातिर’ तथा ‘दमिया रिया कहानी को’ सिद्धू कान्हु विश्वविद्यालय के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं। श्याम सुंदर बेसरा संथाली भाषा में जीबी रारेक के नाम से तथा हिंदी में संथाल प्रगनवी के नाम से लिखते हैं। श्याम बेसरा ने हिंदी साहित्य में एमए किया है और वर्ष 1987 में संथाली भाषा में एमए की डिग्री ली थी। वे राज्य स्तरपर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। उनको वर्ष 1992 में भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने डॉ आम्बेडकर फेलोशिप प्रदान किया था। इस अवसर पर भारतीय रेलवे एवं डीआरएम आसनसोल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्याम सुंदर बेसरा को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]